सब्सक्राइब करें

बरेली में दो दोस्तों की मौत: मोबाइल की लत ने छीन लीं दो परिवारों की खुशियां, ऐसा हुआ हादसा... सहम गए लोग

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 06 May 2025 12:49 PM IST
सार

Bareilly News: मोबाइल फोन की लत दो किशोरों की जान पर भारी पड़ गई। दोनों किशोर सोमवार को रेल पटरी पर बैठकर मोबाइल फोन देख रहे थे। इसी दौरान रेल इंजन से कटकर दोनों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
two friends died who watching mobile while sitting on railway track got run over by train engine in bareilly
रेल इंजन से कटकर दो किशोरों की मौत - फोटो : अमर उजाला

बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में सोमवार सुबह रेलवे लाइन पर बैठकर मोबाइल फोन में रील देख रहे दो किशोरों की रेल इंजन से कटकर मौत हो गई। अंदेशा जताया जा रहा है कि कान में ईयर बड्स लगे होने से किशोरों को इंजन का हॉर्न नहीं सुनाई दिया। इस वजह से यह हादसा हो गया। इस घटना ने दो परिवारों को झकझोर दिया। हादसे के बाद मौके पर क्षत-विक्षत पड़े किशोरों के शवों को देख लोगों की रूह कांप गई। बस्ती में मातम का माहौल था, कई लोग घटना के बाद गम और गुस्सा जताने रेलवे ट्रैक के पास आ गए, पुलिस को बमुश्किल उन्हें हटाना पड़ा। 



संबंधित खबर- मोबाइल की लत ने ली जान: बरेली में रेल इंजन से कटकर दो छात्रों की मौत, पटरी पर बैठ देख रहे थे रील

गांव करमपुर चौधरी निवासी ओमवीर का पुत्र पंकज (12) और इसी गांव के निवासी ऋषिदेव का बेटा आदित्य (14) सोमवार सुबह आठ बजे घर से बाल कटवाने साथ निकले थे। लौटने के बाद दोनों घर के पास रेलवे लाइन पर बैठकर मोबाइल फोन में रील देखने लगे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों के कान में एक-एक ईयर बड्स लगा था। इसी दौरान काठगोदाम की ओर से रेल इंजन आ गया। दोनों इंजन की आवाज नहीं सुन सके। 

Trending Videos
two friends died who watching mobile while sitting on railway track got run over by train engine in bareilly
रेल पटरी के किनारे पड़े दोनों के शव - फोटो : अमर उजाला

बताते हैं कि लोको पायलट ने हॉर्न भी बजाया, लेकिन दोनों मोबाइल फोन देखने में इतने मशगूल थे कि इस पर उनका ध्यान ही नहीं गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। मौके पर मोबाइल फोन के अवशेष मिले। सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि इज्जतनगर थाना क्षेत्र में दो किशोर रेलवे लाइन पर बैठकर मोबाइल फोन देख रहे थे। हॉर्न बजाने के बाद भी उन्हें इंजन की आवाज सुनाई नहीं दी और उनकी कटकर मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
two friends died who watching mobile while sitting on railway track got run over by train engine in bareilly
पंकज और आदित्य के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बदायूं के थाना कुंवरगांव क्षेत्र के अकराबाद निवासी पंकज अपने परिवार के साथ करमपुर चौधरी में किराये के मकान में रहता था। उसके पिता ओमवीर राजमिस्त्री हैं। वह चौथी कक्षा में पढ़ता था। वहीं पड़ोस की गली का निवासी आदित्य कक्षा सात का छात्र था, उसके पिता ऋषिदेव सिक्योरिटी गार्ड हैं। 
 
two friends died who watching mobile while sitting on railway track got run over by train engine in bareilly
पटरी के किनारे दोनों बच्चों के शव, आदित्य का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि दोनों किशोर गहरे दोस्त थे, उन्हें मोबाइल देखने का शौक था। घटना के बाद परिजन बदहवास थे। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजनों ने बच्चों को मोबाइल देने से इन्कार किया। उनका कहना था कि मोबाइल किसी और का रहा हो तो वह कह नहीं सकते। उनके घर में जो मोबाइल है, वही बच्चे कभीकभार इस्तेमाल करते थे और वह मोबाइल घर पर सुरक्षित है। 
विज्ञापन
two friends died who watching mobile while sitting on railway track got run over by train engine in bareilly
शवों के पास बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
आबादी होने के कारण अक्सर होते हैं हादसे 
इज्जतनगर से करमपुर चौधरी के बीच रेलवे ट्रैक के आसपास घनी आबादी बसी हुई है। कई जगह रेलवे ट्रैक के किनारे वाली दीवार नदारद है, इसलिए अक्सर रेलवे ट्रैक पर लोग आ जाते हैं। कई बार शहीद गेट के आसपास ट्रेन की चपेट में आकर कई गाय मर चुकी हैं। पिछले साल अक्तूबर में भी ट्रैक पर एक व्यक्ति रेल हादसे में अपनी जान गंवा चुका है। गाय की कटकर मौत हुई तो हिंदू संगठन के लोगों ने रेलवे के अधिकारियों से ट्रैक के किनारे दीवार बनाने की मांग भी की थी। क्षेत्रवासी दुर्घटनाएं रोकने के लिए शहीद गेट पर अंडरपास बनाने की मांग करते रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed