{"_id":"69006601ef72154f3c00bd03","slug":"wife-and-her-lover-have-been-booked-in-the-lawyer-suicide-case-in-bareilly-2025-10-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वकील आत्महत्या प्रकरण: बरेली में पत्नी और उसके प्रेमी समेत चार पर रिपोर्ट, शादी के 11 साल बाद पति को दिया धोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकील आत्महत्या प्रकरण: बरेली में पत्नी और उसके प्रेमी समेत चार पर रिपोर्ट, शादी के 11 साल बाद पति को दिया धोखा
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:34 PM IST
सार
बरेली में इंस्टाग्राम पर हुए प्यार के बाद वकील कमल कुमार की पत्नी कोमल दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई थी। इससे आहत होकर वकील ने सुसाइड नोट लिखकर जान दे दी। इस मामले में वकील के पिता ने आरोपी कोमल, उसके प्रेमी समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
1 of 5
प्रेमी अमर के साथ कोमल (बायें), वकील कमल का फाइल फोटो (दायें)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बरेली में वकील कमल कुमार की आत्महत्या के मामले में उनकी पत्नी कोमल और उसके प्रेमी समेत चार आरोपियों पर कानूनी शिकंजा कस गया है। पुलिस ने कोमल, उसके प्रेमी शामली निवासी अमर कुमार समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शादी के 11 साल बाद इंस्टाग्राम पर हुए प्यार के बाद कोमल अपने दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी अमर के साथ चली गई थी। इससे आहत होकर वकील कमल कुमार ने जहर खाकर जान दे दी थी।
कमल के पिता चनेहटी गांव निवासी राजेंद्र कुमार की ओर से कैंट थाना प्रभारी राजेश कुमार को दी तहरीर में बताया गया कि उनकी पुत्रवधू कोमल छह महीने से शामली निवासी अमर कुमार के संपर्क में थी। इंस्टाग्राम पर संपर्क के बाद से दोनों की मुलाकात हुई और तीन महीने पहले बहू अपने दोनों बेटों को छोड़कर प्रेमी अमर के साथ चली गई थी।
2 of 5
आरोपी कोमल
- फोटो : सोशल मीडिया
कोमल ने कॉल कर दी थी धमकी
राजेंद्र कुमार के मुताबिक तीन दिन पहले बहू कोमल ने कमल को कॉल की थी। उसने कमल को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी। अमर, कोमल की मौसी सीमा व सीमा की बेटी श्वेता भी मानसिक रूप से कमल का उत्पीड़न कर रहे थे। अमर ने कमल को धमकी दी थी तुझे रास्ते से हटा दूंगा, तुझे मरवा दूंगा।
3 of 5
प्रेमी के साथ वकील की पत्नी
- फोटो : सोशल मीडिया
पत्नी और उसके प्रेमी की धमकियों से कमल काफी परेशान था। उन्होंने सुसाइड नोट लिखकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी व अन्य विधिक कार्रवाई जारी रहेगी।
ये था मामला
पत्नी की बेवफाई साबित कर रहीं रील्स और उसके प्रेमी की धमकियों से तनाव में आए वकील कमल कुमार ने रविवार को सल्फास खा ली थी। परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां सोमवार सुबह कमल की मौत हो गई। मरने से पहले वकील कमल ने सुसाइड नोट लिखकर पत्नी, उसके प्रेमी, प्रेमी के परिजनों व पत्नी की रिश्तेदारों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए।
वकील के निधन पर बरेली बार एसोसिएशन ने शोकसभा की और सोमवार को कचहरी में वकीलों ने कामकाज बंद रखा। उन्होंने परिवार का पूरी तरह साथ देने और दोषियों को सजा दिलाने का भी संकल्प लिया। एसपी सिटी मानुष पारीक ने भी बताया था कि रिपोर्ट दर्ज कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।