पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman lured teenage girl to her home on a pretext and misdeeds by two youths in Bareilly

Bareilly News: किशोरी को बहाने से अपने घर ले गई महिला, दो युवकों ने किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 02 Jul 2026 04:41 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बहेड़ी (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहेड़ी (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 02 Jul 2026 04:41 PM IST
सार

बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में शर्मनाक मामला सामने आया है। एक महिला किशोरी को बहाने से अपने घर ले गई, जहां पहले से मौजूद दो युवकों ने किशोरी से दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने महिला और दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Woman lured teenage girl to her home on a pretext and misdeeds by two youths in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बहेड़ी क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 जून को गांव की एक महिला उनकी बेटी को बहाने से अपने घर ले गई थी। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर नाबालिग के साथ मारपीट की गई और परिजनों को जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन


दो आरोपी हिरासत में  
पिता के अनुसार, नाबालिग बेटी किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और रोते हुए पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने महिला और दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed