सब्सक्राइब करें

Bijnor: तालिब-खालिद के पक्ष में विपक्ष एकजुट, भाजपा में गुटबंदी, अकेले पड़े पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह

अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 05 Apr 2026 03:55 PM IST
सार

आरा मशीन के मालिक तालिब, खालिद और आबिद को जेल भेज दिया। पुलिस कार्रवाई के वक्त खुद पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे थे। विपक्ष इसे जानबूझकर और एकतरफा की गई कार्रवाई बता रहा है। 

विज्ञापन
Bijnor: Opposition united in favor of Talib-Khalid, factionalism in BJP, former MP Bharatendra Singh
आरा मशीन पर कार्रवाई के दौरान मौजूद पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह पर हमले के आरोपी तालिब, खालिद और आबिद जेल में बंद हैं। आरोपियों के पक्ष में पूरा विपक्ष उतर आया है। वहीं, भाजपा में गुटबंदी साफ नजर आ रही है। दरअसल, भाजपा के विधायकों और पदाधिकारियों ने पूर्व सांसद के पक्ष में खुलकर कोई बयान नहीं दिया है और न ही सोशल मीडिया के जरिये ही कोई टिप्पणी की। वहीं, सोशल मीडिया पर पूर्व सांसद और तालिब पक्ष के लोगों में टीका टिप्पणी चलती रही। भाजपा के कुछ कार्यकर्ता और सीधे जुड़ाव वाले समर्थक भारतेंद्र सिंह के पक्ष में खुलकर बोल रहे हैं।

 
Trending Videos
Bijnor: Opposition united in favor of Talib-Khalid, factionalism in BJP, former MP Bharatendra Singh
तालिब की आरा मशीन पर कार्रवाई के दौरान पहुंचे भारतेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को सपा विधायक मनोज पारस, नजीबाबाद विधायक तसलीम अहमद, नूरपुर विधायक रामौतार सैनी ने तमाम सपा पदाधिकारियों के संग एडीएम और एसपी से मुलाकात कर ज्ञापन दिया। इससे पहले प्रेसवार्ता करते हुए तालिब और उसके भाइयों पर कार्रवाई को गलत बताया। विधायक पारस ने कहा कि पिछले छह महीने से व्यक्ति विशेष की वजह से तालिब और उसके भाइयों पर कार्रवाई हो रही है। भारतेंद्र सिंह ने आरा मशीन पर पहुंचकर माहौल खराब किया, जिनके दबाव में पीड़ित पक्ष को ही दोबारा जेल भेज दिया गया। इस मामले में नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद भी तालिब के पक्ष में बयान जारी कर चुके हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bijnor: Opposition united in favor of Talib-Khalid, factionalism in BJP, former MP Bharatendra Singh
भारतेंद्र सिंह की गाड़ी के आगे लेटते आरा मशीन संचालक। - फोटो : अमर उजाला
हालांकि, इस प्रकरण में भाजपा की गुटबंदी नजर आने लगी है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष रोबिन चौधरी पर हमले के बाद उनके पक्ष में पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह खड़े हो गए थे लेकिन अब भारतेंद्र पर हमला हुआ तो अन्य तमाम भाजपा पदाधिकारी और विधायकों की खामोशी नहीं टूट रही है। उधर, भाजपा के एक जनप्रतिनिधि की फोटो वायरल हो रही है। इसमें वह तालिब और रिश्तेदारों के संग खड़े नजर आ रहे हैं।
 
Bijnor: Opposition united in favor of Talib-Khalid, factionalism in BJP, former MP Bharatendra Singh
आरा मशीन के पास पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह के गाड़ी के आगे कूदता संचालक।
उकसाने का काम कर रहे पूर्व सांसद : हेनरिता
कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेनरिता राजीव सिंह ने बयान जारी करते हुए कहा कि बिजनौर में रसूख के दम पर तानाशाही चलाई जा रही है जो अब बर्दाश्त के पार है। तालिब प्रकरण में उत्पीड़न की हदें पार कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के पूर्व सांसद आखिर किस हैसियत से विवादित स्थान पर जाकर लोगों को उकसाने का काम कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
Bijnor: Opposition united in favor of Talib-Khalid, factionalism in BJP, former MP Bharatendra Singh
बिजनौर मे विदुर कुटी रोड पर आरा मशीन पर पहुंचे पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह।
फेसबुक पर छिड़ी जुबानी जंग
प्रकरण को लेकर फेसबुक पर जुबानी जंग छिड़ी हुई है। शनिवार को पूर्व सांसद के करीबी संजय त्यागी ने मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष पर मौन व्रत रखने का आरोप लगाते हुए अभद्र टिप्पणी कर दी। हालांकि, बाद में उसने सोशल मीडिया पर माफी भी मांग ली। मगर माफीनामा में भी सवाल करते हुए लिख दिया कि आप मौन क्यों हो। इसके अलावा अन्य तमाम लोग भी एक दूसरे पक्ष पर टीका टिप्पणी कर रहे हैं। वहीं, तालिब के पक्ष में बोलने वाली एक महिला यूट्यूबर को भी फेसबुक पर ट्रोल किया जा रहा है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed