फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केशव की ये कैसी किस्मत?: दो पति और दो बच्चों की मां से हुई शादी, 45 दिन बाद ही बदल गई बीवी; बिचौलिया भी दगाबाज

Fri, 29 May 2026 08:45 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, बुलंदशहर
माई सिटी रिपोर्टर, बुलंदशहर Published by: विकास कुमार Updated Fri, 29 May 2026 08:45 PM IST
सार

परिजनों के अनुसार, मृतक केशव की दूसरी शादी लगभग डेढ़ माह पहले हुई थी। वह अपनी पत्नी के साथ दौलतपुर कलां में किराए के कमरे में रह रहा था। गुरुवार रात केशव ने अपने चाचा को फोन पर दो लोगों से जान का खतरा बताया था।

विज्ञापन
Man Hangs Himself in Bulandshahr Due to Domestic Strife
केशव ने फांसी लगाकर दी जान - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बुलंदशहर स्थित नरसेना क्षेत्र के गांव नरेंद्रपुर निवासी एक युवक का शव शुक्रवार सुबह कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों का आरोप है कि मृतक की पत्नी अपने पूर्व पति के साथ चली गई। जिससे क्षुब्ध होकर युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों ने पत्नी, बिचौलिया व दूसरे पति पर पिटाई कर रुपये वसूलने का आरोप लगा तहरीर दी है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुला जांच में जुट गई। साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।



Man Hangs Himself in Bulandshahr Due to Domestic Strife
केशव के घर पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

महिला के पूर्व में थे दो पति
थाना नरसेना क्षेत्र के गांव नरेंद्रपुर निवासी 25 वर्षीय केशव पुत्र सोहनपाल गांव दौलतपुर कला में किराये के मकान में रहकर मजदूरी का कार्य कर रहा था। केशव के भाई कौशल कुमार ने बताया कि करीब डेढ़ माह पूर्व दौलतपुर कलां निवासी एक युवक ने केशव की शादी खानपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से कराई थी। आरोप है कि महिला के पूर्व में दो विवाह हो चुके थे और उसके दो बच्चे भी थे। शादी कराने के बाद युवक का उनके घर आना-जाना लगा रहता था। महिला के कहने पर भाई दौलतपुर कला में एक कमरा किराये पर लेकर रहने लगा। आरोप है कि बृहस्पतिवार शाम को महिला का पूर्व पति व बिचौलिया उनके घर पर पहुंच गया और केशव के साथ पिटाई की। इसके बाद महिला पूर्व पति व बिचौलिया के साथ चली गई। चाचा के मोबाइल पर सूचना मिलने पर गांव पहुंचे।

Man Hangs Himself in Bulandshahr Due to Domestic Strife
केशव के शव को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पत्नी के पूर्व पति और बिचौलिए से जताया था जान का खतरा
मृतक केशव किराये के मकान में घायल अवस्था में मिला। केशव ने पिटाई करने व पत्नी के चले जाने की बात कही और पत्नी के पूर्व पति व बिचौलिया से जान का खतरा बताया। केशव के सिर में चोट लगे होने पर एक निजी चिकित्सक से उपचार कराया। इसके बाद रात को केशव ने खाना खाया और अपने कमरे में सोने चला गया। शुक्रवार सुबह कमरे से बाहर न निकलने पर देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया और किसी ने इसकी सूचना नरसेना पुलिस को दे दी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुला जांच करवाने के बाद शव को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई ने कौशल कुमार ने मृतक की पत्नी, बिचौलिया और पूर्व पति पर आत्महत्या करने को प्रताड़ित करने का आरोप लगा नामजद तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Man Hangs Himself in Bulandshahr Due to Domestic Strife
जानकारी देते केशव के चाचा - फोटो : अमर उजाला

रुपये लेकर कराई थी बिचौलिया ने शादी
मृतक केशव की शादी बिचौलिया ने रुपये लेकर कराई थी। शादी के बाद से बिचौलिया का मृतक के घर आना-जाना बना रहा, जिसके चलते परिवार में आए दिन विवाद होने लगा। वहीं, महिला का पूर्व पति भी बिचौलिया के संपर्क में आ गया और बिचौलिया के माध्यम से उसका आना-जाना शुरू हो गया। क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि विवाहिता को पूर्व पति के साथ भेजने के बदले बिचौलिया ने रुपये लिए हैं। मृतक की बहन मुनेश ने बताया कि उसके भाई की पत्नी ने पूर्व पति के साथ अपनी इच्छा से जाने का वीडियो बनाकर भी भेजा था। थाना प्रभारी रामकिशोर गौतम ने बताया कि युवक ने पत्नी के जाने से क्षुब्ध हो फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मामले की जांच की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed