सावन की कांवड़ यात्रा के बीच शनिवार देर रात्रि को यूपी के अनूपशहर में आस्था का एक अलग ही दृश्य देखने को मिला। बुर्का पहने 25 वर्षीय उसमा कंधे पर कांवड़ रखे 100 किलोमीटर की पदयात्रा पर निकली हैं। उनके साथ 42 वर्षीय लिव-इन पार्टनर लोकेंद्र मीणा भी हैं। राहगीरों ने रुककर इस दृश्य को देखा, कई लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया।
उसमा बनी शिव भक्त: प्रेमी संग बुर्के में उठाई कांवड़, लोकेंद्र बोला मन्नत हुई पूरी, हमारे हैं दो बच्चे; Video
अमर उजाला नेटवर्क, अनूपशहर
Published by: विकास कुमार
Updated Sun, 15 Feb 2026 05:24 PM IST
सार
लोकेंद्र मीणा ने बताया कि वे और उसमा पिछले चार वर्षों से लिव-इन संबंध में रह रहे हैं। दोनों ने साथ रहने की मन्नत मांगी थी और पूरी होने पर एक साथ कांवड़ लाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन