{"_id":"5ec043808ebc3e90571a3c8f","slug":"accident-in-lockdown-26-migrants-killed-as-2-trucks-collide-in-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"औरैया हादसा: एक साथ इतने शव देख सिहर उठा हर कोई, एंबुलेंसों के सायरनों ने तोड़ा भोर का सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया हादसा: एक साथ इतने शव देख सिहर उठा हर कोई, एंबुलेंसों के सायरनों ने तोड़ा भोर का सन्नाटा
Sun, 17 May 2020 01:21 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 17 May 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
औरैया सड़क हादसे शव निकालने के लिए जेसीबी लगाई गई
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में इटावा-कानपुर हाईवे पर हादसे में मरे 24 लोगों के शव जिला अस्पताल में एक लाइन में देख हर किसी की आंख नम हो गई। हालांकि बाद में दो और मजदूरों के दम तोड़ने से मृतकों की संख्या 26 पहुंच गई थी। भोर में एंबुलेंसों के सायरनों की आवाज सन्नाटा तोड़ती रही।
लाशों का ढेर देख सिहर उठा हर काेई
- फोटो : amar ujala
सायरनों की आवाज सुनकर लोगों को अनहोनी की आशंका हो गई थी। इसलिए एक-दूसरे से हादसे के बारे में जानने का प्रयास करते रहे। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। इससे आसपास के लोग जाग गए। यह लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस के साथ बचाव कार्य में जुट गए।
औरैया जिला अस्पताल में लगा शवों का ढेर
- फोटो : amar ujala
घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 18 एंबुलेंस लगाई गईं थीं। शवों को लाने के लिए दो वाहन लगाए गए थे। चूने को बोरे हटाने पर एक के बाद एक 24 शव निकलने पर बचाव कार्य में लगे लोग आश्चर्य में पड़ गए। अंदेशा नहीं था कि हादसे में इतने लोग मारे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जेसीबी से निकाले गए शव
- फोटो : amar ujala
पुलिसकर्मी घायलों को स्वास्थ्य कर्मचारियों की मदद से एंबुलेंस में लिटाते गए। घटना स्थल पर घायलों की चीख, एंबुलेंसों के आने-जाने की आवाज ही सुनाई दे रही थी। पुलिसकर्मियों ने स्वास्थ्य कर्मचारियों का सहयोग कर सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
हादसा देख दहल गए थे पुलिसकर्मी
- फोटो : amar ujala
मृतकों के शव 50 शैय्या युक्त जिला अस्पताल में एक स्थान पर रखे गए। एक के बाद एक काफी संख्या में शव देख लोग सिहर उठे। हर किसी की जुबान पर एक ही बात थी कि हे भगवान ये क्या हो गया।