{"_id":"5ec037868ebc3e90ac765c0c","slug":"lockdown-youth-missing-in-auraiya-accident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"औरैया हादसे में एक युवक लापता, परिजन बोले मोदी, योगी ने लॉकडाउन कर दिया अब लोगो की समस्या भी देखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया हादसे में एक युवक लापता, परिजन बोले मोदी, योगी ने लॉकडाउन कर दिया अब लोगो की समस्या भी देखें
Sun, 17 May 2020 12:27 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 17 May 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
औरैया सड़क हादसा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के औरैया में हुए भीषण सड़क हादसे में मप्र का एक युवक लापता है। सैफई चिकित्सा विवि में उसके एक परिजन ने बताया कि परिवार के 14 लोग घायल है। मुआवजे के लिए अभी तक कोई कागज नहीं दिया गया है।
सड़क हादसे में 26 की मौत
- फोटो : amar ujala
मध्य प्रदेश के सागर जिला निवासी नाम धन सिंह पुत्र चेतराम ने बताया कि गाजियाबाद में परिवार के साथ रहकर मजदूरी करते थे। पत्नी भी काम करती थी, दोनों मिलकर 500 रुपये प्रतिदिन कमा लेते थे। लॉकडाउन का बाद काम बंद हो गया।
घटना की जानकारी लेते अधिकारी
- फोटो : amar ujala
सरकार की ओर से राशन और खाने की कोई व्यवस्था नहीं थी। किराना वाले का 6000 कर्ज भी हो गया। घर लौटना मजबूरी थी। 20 हजार रुपये में गाड़ी की थी। गाड़ी में तीन भाइयों के परिवार, तीन साडू के परिवार के 22 लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती प्रवासी श्रमिक
- फोटो : amar ujala
धनसिंह ने बताया वह पेशाब करने और चालक चाय पीने के लिए गाड़ी से उतरे थे, तभी पीछे से आये ट्रॉले ने टक्कर मार दी। हमारी गाड़ी उछल कर दूर जा गिरी और ट्रॉला पलट गया। धन सिह ने बताया कि उनके साडू सन्तोष 35 पुत्र नैनई लापता हैं। औरैया में अधिकारियों से पूछा पर कुछ पता नही चला है।
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर बैठे घायलों के परिजन
- फोटो : amar ujala
हादसे से आहत धन सिह ने गुस्से में कहा मोदी, योगी ने लॉकडाउन कर दिया अब लोगो की समस्या भी देखें। लोग परेशान हैंं। सड़कों पर मर रहे हैं, इसका जवाब कौन देगा। मुआवजे के सवाल पर कहा कि कुछ पता नही, कोई कागज अभी नही मिला है। धनसिंह ने कहा कोरोना कोई बीमारी नही है, लॉकडाउन मोदी ने बेवजह कर रखा है। इसे खोल देना चाहिए।