फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरियाणा से बिहार जा रहे थे दंपित, लोडर ने ऑटो में मारी टक्कर, मौके पर मौत, बेहोश समझ उठाता रहा मासूम

Sat, 16 May 2020 09:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 16 May 2020 09:40 PM IST
विज्ञापन
accident in lockdown: husband wife died in road accident in agra lucknow expressway
ऑटों में लोडर ने मारी टक्कर, प्रवासी दंपित की मौत - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार लोडर ने सड़क किनारे खड़े ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में बिहार राज्य के दरभंगा जिला निवासी दंपति की मौत हो गई, जबकि उनका 6 साल का बेटा बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद चालक लोडर छोड़कर भाग गया। माता-पिता की मौत होने से बिलख रहे बच्चे को पुलिस ने किसी तरह संभाला।


 
accident in lockdown: husband wife died in road accident in agra lucknow expressway
सड़क हादसे में दंपित की मौत - फोटो : amar ujala
उससे परिजनों की जानकारी ली और मृतक के पास मिले फोन नंबर के आधार पर उन्हें घटना की सूचना दी। परिजनों के आने तक बच्चे की देखभाल की जिम्मेदारी चाइल्ड लाइन को दी गई है। बिहार राज्य के दरभंगा जिले के मकमपुर गांव निवासी अशोक चौधरी (35) पुत्र रमेश हरियाणा के बहादुरगढ़ में पत्नी छोटी व 6 वर्षीय बेटे कृष्णा के साथ पिछले दो साल से वहीं किराये पर रहकर खुद का ऑटो चलाता था।

 
accident in lockdown: husband wife died in road accident in agra lucknow expressway
माता पिता की मौत के बाद गुमसुम मासूम बेटा - फोटो : amar ujala
14 मई गुरुवार को वह हरियाणा से पत्नी व बेटे के अलावा गृहस्थी का सामान लेकर अपने ऑटो से ही घर के लिए चल पड़ा। शनिवार सुबह 10 बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बहलोलपुर गांव के सामने बच्चे कृष्णा को लघुशंका पर पिता ने ऑटो सड़क के किनारे रोका और बेटे को उतार दिया। ऑटो रुकने पर अशोक व उसकी पत्नी, केन में रखा तेल ऑटो के टैंक में भरने लगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
accident in lockdown: husband wife died in road accident in agra lucknow expressway
दंपित की मौत के बाद मासूम को संभालते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
इसी दौरान लखनऊ की ओर जा रहे तेज रफ्तार लोडर ऑटो से भिड़ गया। इस लोडर में भी काफी संख्या में दूसरे प्रांतों से लौट रहे श्रमिक सफर कर रहे थे। तेज टक्कर से ऑटो पलट गया। हादसे में अशोक व उसकी पत्नी की घटनास्थल पर मौत हो गई। चालक 500 मीटर आगे जाकर लोडर खड़ा कर भाग निकला। उसमें सवार लोग पैदल व अन्य साधनों से रवाना हो गए।

 
विज्ञापन
accident in lockdown: husband wife died in road accident in agra lucknow expressway
घटना के बाद मौके पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
माता-पिता को बेहोश समझ उठाने की कोशिश करता रहा मासूम
मासूम कृष्णा ने सड़क पर गिरे माता-पिता को बेहोश समझकर काफी देर तक उन्हें उठाने की कोशिश करता रहा। लोगों ने देखा तो मासूम की हालत देख उनकी भी आंखें नम हो गईं। लोगों ने बच्चे को किसी तरह समझाया, इसी दौरान पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने उसे सहारा दिया और अपने साथ कई घंटे तक पुलिस वाहन में बैठाए रखा। उसे बार-बार यही दिलासा दी कि माता-पिता को इलाज के लिए ले जाया जा रहा है। सहमा बच्चा कई घंटे तक अपना व अपने माता-पिता का नाम भी नहीं बता पाया। बच्चे के सिर से माता-पिता का साया उठा देख पुलिस कर्मी भी भावुक हो गए और उसे भरोसे में लेकर नाम पते की जानकारी ली।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed