{"_id":"5ebffdca8ebc3e904a749960","slug":"lockdown-25-migrants-killed-38-injured-in-road-accident-in-auraiya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"LOCKDOWN: मौत पर थमा मजबूर मजदूरों की बेबसी का सफर, हाईवे से लेकर अस्पताल तक चीखें और सिसकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LOCKDOWN: मौत पर थमा मजबूर मजदूरों की बेबसी का सफर, हाईवे से लेकर अस्पताल तक चीखें और सिसकियां
Sat, 16 May 2020 08:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 16 May 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
औरैया सड़क हादसे में घायल प्रवासियों को सैफई मिनी पीजीआई में भर्ती कराया गया है
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों को घरों तक पहुंचाने के लिए विशेष ट्रेनों और बसों के सरकारी इंतजाम शनिवार को औरैया हादसे में जान गंवाने वालों के साथ दम तोड़ते नजर आए। बेबस मजदूर अभी भी पैदल या माल वाहक वाहनों से घर तक का सफर करने को मजबूर हैं।
हादसे में घायल मासूम को लेकर भागता युवक
- फोटो : amar ujala
औरैया में शनिवार भोर में हुए हादसे के बाद चूने के बोरे में दबे मजदूरों की छटपटाहट व्यवस्था की लाचारियां बयां कर रही थी। मौके से लेकर अस्पताल तक चीखें और सिसिकियां ही गूंज रही थीं। हादसे की जानकारी पाकर डायल 112 की पुलिस टीम हादसे के करीब 20 मिनट बाद मौके पर पहुंची।
सैफई मिनी पीजीआई में भर्ती किए गए गंभीर रूप से घायल मरीज
- फोटो : amar ujala
बड़ी संख्या में मजदूरों को चूने की बोरियों में दबा देख पुलिस भी तत्काल मददगार न बन सकी। गहरा अंधेरा और खड्ड की गहराई आड़े आ रही थी। ट्राला में भरे बोरों से उठा चूने का गुबार पूरे वातावरण में घुटा हुआ था। बाद में जेसीबी, क्रेन और ज्यादा फोर्स पहुंचने पर बचाव कार्य शुरू किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
शवों को निकालने के लिए लगाई गई जेसीबी
- फोटो : amar ujala
शवों और घायलों को निकालने का सिलसिला शुरू हुआ। घायलों ने बताया कि सागर मध्य प्रदेश और झांसी के रहने वाले मजदूरों ने घर वापसी के लिए गाजियाबाद से 30 हजार रुपये में एक डीसीएम बुक की थी। औरैया में राजस्थान से चूना लादकर पश्चिम बंगाल जा रहे ट्राला से डीसीएम की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
सुबह तीन बजे हुआ था हादसा
- फोटो : amar ujala
ट्रॉला में झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और यूपी जाने के लिए लोग सवार थे। डीसीएम सवार गोविंदा ने बताया कि डीसीएम में कुल 22 लोग सवार थे। इसमें चार लोगों को झांसी तक जाना था। उसके साथ मौजूद 18 लोगों ने 30 हजार रुपये में गाजियाबाद से सागर मध्य प्रदेश के लिए डीसीएम बुक कराई थी।