फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'हत्या की है... जेल तो जाना ही था', मुस्कुराया और रौब झाड़ते हुए बोला मुमताज का कातिल, अनपढ़ समझा है क्या?

Mon, 17 Aug 2026 01:50 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 17 Aug 2026 01:50 PM IST
सार

कानपुर का मुमताज हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को रिश्ते के भाई की हत्या का जरा भी पछतावा नहीं है। आरोपी ने ने हंसकर कहा कि गोवा घूमने की आखिरी इच्छा पूरी हो गई। हत्या की है तो जेल तो जाना ही है।

विज्ञापन
Kanpur murder Accused in Mumtaz murder arrested in encounter kanpur
Kanpur murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कानपुर के साढ़ थाना इलाके के देवषढ़ गांव में बीते सात अगस्त की रात घर में घुसकर मुमताज की हत्या कर लूटपाट करने वाले मुख्य आरोपी शोयल खान उर्फ रानू को पुलिस ने रविवार तड़के कुंदौली दंगल मार्ग पर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। पुलिस ने जब उसे पकड़ा तो वह बोला, गोवा घूमने की आखिरी इच्छा पूरी हो गई। गोली तो पड़नी ही थी।


पुलिस के अनुसार, वह बाइक से अपने घर रुपये लेने आ रहा था। चेकिंग में जुटी पुलिस ने रुकने का इशारा किया लेकिन आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके दोनों पैरों में गोली लगी। हालांकि, आरोपी के चेहरे पर रिश्ते के भाई की हत्या का जरा सा भी मलाल नहीं दिखा। 
Kanpur murder Accused in Mumtaz murder arrested in encounter kanpur
कानपुर मुमताज हत्याकांड - फोटो : amar ujala
गोली लगने के बाद पुलिस आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी पहुंची तो उसने अस्पताल कर्मियों से हंस कर कहा कि गोवा घूमने की बहुत इच्छा थी, वो भी पूरी हो गई। वहीं से आ रहा हूं। आरोपी शोयल खान उर्फ रानू की पुलिस से रविवार तड़के करीब 3:30 बजे मुठभेड़ हुई। 
Kanpur murder Accused in Mumtaz murder arrested in encounter kanpur
कानपुर मुमताज हत्याकांड - फोटो : amar ujala
करीब चार बजे पुलिस उसे भीतरगांव सीएचसी लेकर पहुंची। अस्पताल कर्मियों के मुताबिक घटना के बाद ऐसा लग ही नहीं रहा था कि आरोपी के दोनों पैर में गोली लगी है और उसने इतना बड़ा कांड किया है। डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी ने बताया कि शोयल को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur murder Accused in Mumtaz murder arrested in encounter kanpur
कानपुर मुमताज हत्याकांड - फोटो : amar ujala
बोला, हत्या की है... जेल तो जाना ही है
अस्पताल कर्मियों के मुताबिक, पुलिस जब आरोपी को अस्पताल लेकर आई तो उसे स्ट्रेचर पर लिटाया गया। आरोपी बोला, जलन हो रही है यार, एक सुई लगा दो...बस धीरे से लगाना। इंजेक्शन देने के बाद डॉक्टरों की सलाह पर कुल्हड़ में चाय दी गई तो मुस्कुराने लगा। बोला, चाय टेस्टी है। ऐसी तो गोवा में भी नहीं मिली। एक कुल्हड़ और पिला दो। 

 
विज्ञापन
Kanpur murder Accused in Mumtaz murder arrested in encounter kanpur
टोल पर लगे कैमरे में कैद हुए आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसने कहा कि हत्या की है...जेल तो जाना ही था, उसमें क्या। इसके बाद डॉक्टर मेडिकल रिपोर्ट में आरोपी शोयल का अंगूठा लगवाने के लिए नीली स्याही का पैड आगे बढ़ाया तो वह भड़क गया। रौब झाड़ते हुए बोला, मुझे अनपढ़ समझ रखा है क्या? बायोलॉजी पढ़ी है हमने। पहले पेपर पढ़ेंगे तब अंगूठा लगाएंगे।
  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed