सब्सक्राइब करें

धर्मनगरी में ‘छह छिछोरे’, देख सकेंगे सुंदरता और प्राचीन काल की धरोहर

टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 20 Mar 2018 01:58 PM IST
विज्ञापन
beauty of Dharmanagari and the heritage of ancient times in movie chhah chhichhore
फिल्म मुहूर्त पर मौजूद यूनिट की टीम - फोटो : अमर उजाला
‘छह छिछोरे’ फिल्म का मुहूर्त शॉट सोमवार को धर्मनगरी चित्रकूट में लिया गया। बेरोजगारी के मुद्दे पर बनाई गई इस फिल्म में बुंदेलखंड के कलाकारों ने भूमिका निभाई है। यह फिल्म एनएम प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बन रही है। प्रोडक्शन हाउस का एक कार्यालय धर्मनगरी में खोला गया है, ताकि बुंदेलखंड के कलाकारों को प्रशिक्षण दिया जा सके। 

Trending Videos
beauty of Dharmanagari and the heritage of ancient times in movie chhah chhichhore
फिल्म मुहूर्त पर मौजूद यूनिट की टीम - फोटो : अमर उजाला
फिल्म में चित्रकूट क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता व प्राचीन काल के धरोहरों को भी दिखाया गया है। फिल्म के निर्माता स्वामी परमानंदाचार्य व प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि बुंदेलखंड क्षेत्र में कलाकार तो बहुत हैं लेकिन उनको फिल्मों में आने के लिए मौका नहीं मिल पता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
beauty of Dharmanagari and the heritage of ancient times in movie chhah chhichhore
फिल्म मुहूर्त पर मौजूद यूनिट की टीम - फोटो : अमर उजाला
कलाकारों की मदद के लिए चित्रकूट में कार्यालय खोला है। यहां कलाकारों को ट्रेनिंग दी जाएगी। छह छिछोरे के हीरो जीत रस्तोगी व हीरोइन शिवानी शुक्ला हैं। इसके साथ मुकेश, रोहित बाजपेई, आशिक राजपूत, अनिल शुक्ला,  सोनू ठाकुर व गजल गायक भानू प्रताप, असलम व अर्जुन ने भी अभिनय किया है।

beauty of Dharmanagari and the heritage of ancient times in movie chhah chhichhore
फिल्म मुहूर्त पर मौजूद यूनिट की टीम - फोटो : अमर उजाला
राजा बुंदेला की पहल रंग लाने लगी
फिल्म कलाकार राजा बुंदेला ने भी बुंदेलखंड क्षेत्र के कलाकारों को आगे बढ़ने के लिए धर्मनगरी में कई कार्यक्रम किए हैं। इससे प्रभावित होकर फिल्म निर्माता चित्रकूट आ रहे हैं। बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि धर्मनगरी सहित बुंदेलखंड क्षेत्र में फिल्म बनाने के लिए प्राकृतिक सुंदरता भरी पड़ी है। फिल्म बनाने से यहां के कलाकारों को मौका मिलेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed