{"_id":"5baca3d3867a557ec15a5165","slug":"bollywood-singer-kanika-kapur-statement-about-anoop-jalota","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनूप जलोटा की लव स्टोरी को लेकर यहां बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ने दिया बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनूप जलोटा की लव स्टोरी को लेकर यहां बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ने दिया बड़ा बयान
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 27 Sep 2018 03:17 PM IST
विज्ञापन
कनिका कपूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'बेबी डॉल मैं सोने दी', 'टेडी बियर', 'चिटियां कलाइयां' जैसे सुपरहिट सॉन्ग गाने वाली बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर ने बिग बॉस में कंटेस्टेंट अनूप जलोटा की लव स्टोरी को लेकर बड़ा बयान दिया है। कनिका अपने नए एलबम सॉन्ग चीटर मोहन को प्रमोट करने के लिए कानपुर आईं थीं।
कनिका कपूर
कनिका ने कहा कि कानपुर मेरे लिए कोई नया नहीं है। यहीं मेरा बचपन बीता है। नानी के घर दो-दो महीने रुकती थी। स्वरूप नगर, आर्य नगर घूमना, बिरहाना रोड की मक्खन पार्टी, भेलपूरी, बुआ से मिलने जाने के बहाने आईआईटी कैंपस, कानपुर क्लब घूमना याद है। अभी भी वर्ष में दो बार कानपुर के चक्कर लग जाते हैं।
कनिका कपूर
डेन अंबे केबल नेटवर्क्स प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय पर हुई वार्ता में कनिका ने बताया कि स्वरूप नगर स्थित नानी के घर पर फैमिली का गेट टू गेदर अपने आप में पार्टी से कम नहीं होता था। यह सिलसिला अब भी जारी है। कनिका कहतीं हैं कि समय के साथ कानपुर काफी माडर्न हो गया है, लेकिन लोग अभी भी सीधे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कनिका कपूर
दादी के लिए बनाया ‘चीटर मोहन’
अवधी और अंग्रेजी मिक्स एलबम सांग चीटर मोहन को बनाने का पूरा श्रेय वह दादी मां को देतीं हैं। वह कहती हैं कि दादी ने एक बार मुझसे कहा कि कुछ ऐसे गाने गाओ जो मुझे भी समझ में आए। वहीं से एक आइडिया मिला और मैंने चीटर मोहन तैयार किया। कुछ सिंगर्स ने बोला कि यह क्या है...कैसे चलेगा, कौन पसंद करेगा? तब मैंने बोला मैं यूपी की हूं भाई और जानती हूं कि यह गाना यूपी के साथ साथ आप सबको पसंद आएगा। चीटर मोहन का म्यूजिक भी कनिका ने दिया है। इसके अलावा सैफ अली की मूवी बाजार में भी गाने गाए और म्यूजिक दिया है। कनिका कहती हैं कि पहली बार सैड लव सांग गाया है। कनिका कहती हैं कि एलबम सांग करना ज्यादा अच्छा लगता है। बॉलीवुड सांग में पहले एक्ट्रेस हिट होती है, उसके बाद सिंगर का नाम होता है।

लड़कियों को करना पड़ता संघर्ष
मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली कनिका ने संगीत की शिक्षा भारतेंदु नाट्य अकादमी लखनऊ से हासिल की। इसके बाद अनूप जलोटा के साथ कई स्टेज शो किए और उनसे सीखा। लंदन जाकर शादी, तीन बच्चे और फिर पति से अलग होने के बाद करियर की शुरुआत की। कनिका कहती हैं कि स्ट्रगल हर जगह है। अकेली लड़की के लिए अपनी पहचान बनाना मुश्किल होती है। जुगनी सुनने के बाद एकता कपूर ने बेबी डॉल सांग गाने का ऑफर दिया। उसके बाद से गाड़ी निकल पड़ी।