{"_id":"60f2d4bdbe4e444228524480","slug":"old-man-murdered-with-an-ax-in-mahoba-up-crime-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नृशंस हत्या: पड़ोसी को काटने के बाद खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंचा आरोपी, पत्नी पर था वशीकरण का शक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नृशंस हत्या: पड़ोसी को काटने के बाद खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंचा आरोपी, पत्नी पर था वशीकरण का शक
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 17 Jul 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
हत्या की घटना के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा जिले में थाना श्रीनगर के भंडरा गांव में पत्नी का वशीकरण करने के शक में पति ने पड़ोसी वृद्ध की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी ने खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने जाकर खुद घटना की जानकारी दी। मृतक के भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
हत्या की घटना के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही अपर एसपी आरके गौतम, सीओ कुलपहाड़ तेजबहादुर सिंह, थानाध्यक्ष संजय शर्मा पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से पूछताछ की। मृतक के भतीजे बालादीन अहिरवार की तहरीर पर आरोपी किशोरी अहिरवार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ कुलपहाड़ ने बताया कि मृतक व आरोपी के घर आमने-सामने हैं।
हत्या की घटना के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सुबह आठ बजे कुल्हाड़ी से हमलाकर वृद्ध की हत्या की गई है। आरोपी किशोरी ने जो स्वीकारा है, उससे जाहिर होता है कि आरोपी को शक था कि वृद्ध के अवैध संबंध उसकी पत्नी से हैं। आलाकत्ल बरामद किया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना स्थल पर पड़ा खून
- फोटो : अमर उजाला
खून से सनी कुल्हाड़ी देख दंग रह गए पुलिसकर्मी
थाना श्रीनगर में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी उस समय दंग रह गए। जब सुबह करीब साढ़े आठ बजे युवक हाथ में खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर पहुंच गया। पुलिस कर्मियों ने मामला जाना तो उच्चाधिकारियों को सूचना दी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि पड़ोसी लक्ष्मण ने उसकी पत्नी का वशीकरण झाड़फूंक के माध्यम से कर लिया था। जिसके चलते उसने घटना को अंजाम दिया।

श्रीनगर थाने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
पुत्री के साथ घर पर रहता था वृद्ध
भंडरा गांव निवासी मृतक लक्ष्मण अहिरवार अपनी पुत्री भारती (15) के साथ घर पर रहता था जबकि उसके तीन पुत्र रवि, संजय व धर्मेंद्र अपनी मां संतोषी के साथ दिल्ली में रहकर मेहनत-मजदूरी का काम करते थे। घटना की सूचना पर तीनों पुत्र गांव के लिए रवाना हो गए। घर में अकेली मृतक की पुत्री भारती का रो-रोकर बुरा हाल रहा। परिवार की महिलाएं व पड़ोसी ढांढस बंधाते रहे।