फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए डकैत कुसुमा ने अपनाया ये तरीका

Thu, 30 Mar 2017 12:40 AM IST
आशुतोष मिश्रा, अमर उजाला, कानपुर
आशुतोष मिश्रा, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 30 Mar 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
dacoit kusuma nain and fakkad baba in navratr fast
कुसुमा नाईन ने जेल में की पूजा
इस नवरात्र डकैत फक्कड़ बाबा और कुसुमा नाइन ने अपनी-अपनी बैरक में दुर्गा पूजा के लिए विशेष कलश स्थापना की है। कानपुर जेल के अंदर नवरात्र के पहले दिन 808 बंदियों ने व्रत रखा। इसके अलावा 590 बंदी ऐसे हैं, जो पूरे नवरात्र उपवास रखेंगे।

 

dacoit kusuma nain and fakkad baba in navratr fast
कुसुमा नाइन ने जेल में की पूजा

कभी बीहड़ में आतंक और खौफ के लिए जाने वाले डकैत बाबा फक्कड़ और कुसमा नाइन इन दिनों ज्यादा से ज्यादा समय पूजा-पाठ में देते हैं। नवरात्र में पूजा के लिए कलश स्थापना की है। कानपुर जेल के अधीक्षक वीके मिश्र ने बताया कि व्रत रखने वाले बंदियों को फलाहार के रूप में सुबह और शाम आधा किलो आलू, एक पाव दूध, 45 ग्राम गुड़ और दो केले दिए जा रहे हैं।

dacoit kusuma nain and fakkad baba in navratr fast
फक्कड़ बाबा

बंदियों ने 20 स्थानों पर कलश स्थापना की है। कई बैरक में ढोलक और मंजीरों के साथ भजन-कीर्तन भी हो रहा है। फक्कड़ बाबा और कुसुमा नाइन पर इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर और मध्यप्रदेश में एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। ज्यादातर मुकदमों में फैसले भी आ गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
dacoit kusuma nain and fakkad baba in navratr fast
कुसुमा नाइन ने जेल में की पूजा

कभी डकैतों के गुरु के नाम से मशहूर रामआसरे तिवारी उर्फ फक्कड़ बाबा भी जिला जेल में बंद हैं। जेल में अब उनकी पहचान आदर्श बंदी के रूप में बन चुकी है। इसके लिए जेल प्रशासन उन्हें कई बार सम्मानित भी कर चुका है।

विज्ञापन
dacoit kusuma nain and fakkad baba in navratr fast
कुसुमा नाईन ने जेल में की पूजा

कुसुमा नाइन कभी बेहद कुख्यात थीं। वह जिंदा लोगों की आंखे तक निकाल लेती थी। जेल अधीक्षक बताते है कि उसका ज्यादातर टाइम पूजा-पाठ और व्रत रहने में ही कटता है। अनपढ़ होने के कारण वह दूसरे बंदियों से बारी-बारी रामायण और गीता पढ़वाकर सुनती हैं। कोई भी व्रत वह नहीं छोड़तीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed