सब्सक्राइब करें

Dhanteras 2020: धनतेरस पर हुई धन वर्षा, 575 करोड़ का कारोबार, तस्वीरों में देखें कोरोना के बीच रौनक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 12 Nov 2020 09:04 PM IST
विज्ञापन
Dhanteras 2020: Money rains on Dhanteras, turnover of 575 crores, see happiness between Corona in pictures
खरीददारी करती महिलाएं - फोटो : amar ujala
कानपुर में दो दिनी धनतेरस की गुरुवार शाम से हुई शुरुआत जोरदार रही। हर बाजार ठसाठस। हर दुकान गुलजार। खरीदारों से पटी सड़कें। शौक और शगुन के नाम पर लोगों ने धनतेरस के शुभ दिन को चुना। बहुत से लोगों ने धनतेरस या किसी मुहूर्त का इंतजार किए बिना ही खरीदारी शुरू कर दी। इससे बाजारों में सुबह से ही भीड़ देखने को मिली।


 
Dhanteras 2020: Money rains on Dhanteras, turnover of 575 crores, see happiness between Corona in pictures
धनतेरस पर की खरीददारी - फोटो : amar ujala
जैसे ही शाम के पांच बजे ज्वैलरी, कार, बाइक व मोबाइल शोरूम खरीदारों से पट गए। लंबे समय से खरीदारों की बेरुखी के शिकार बाजार आबाद हुए। एक अनुमान के मुताबिक धनतेरस के पहले दिन मकान, कार, ज्वैलरी, इलेक्ट्रानिक आदि आइटमों को मिलाकर 575 करोड़ की धनवर्षा हुई है।

 
Dhanteras 2020: Money rains on Dhanteras, turnover of 575 crores, see happiness between Corona in pictures
लक्ष्मी गणेशजी की खरीदी प्रतिमाएं - फोटो : amar ujala
शुक्रवार को पूरा दिन मुहूर्त होने की वजह से कारोबारियों ने इस दिन और अच्छे कारोबार की उम्मीद जताई है।  प्रमुख बाजारों मेस्टन रोड, बिरहाना रोड, नया गंज, हटिया, जनरलगंज, गोविंदनगर, सीसामऊ पी रोड आदि में ज्यादा भीड़ रही। विजयनगर, शास्त्री नगर, नौबस्ता बर्रा, लाल बंगला में भी जमकर खरीदी हुई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanteras 2020: Money rains on Dhanteras, turnover of 575 crores, see happiness between Corona in pictures
बाजारों में दिखी रौनक - फोटो : amar ujala
एक्सप्रेस रोड में लोगों ने घर की जरूरत और पूजा पाठ की सामग्री खरीदी। लइया, गट्टा, खील, खिलौनों की दुकानों पर लोग उमड़े रहे। इसके अलावा मिट्टी के दीये, मोमबत्ती, सजावटी सामान, बंदनवार, गुलदस्तों की दुकानें भी सजी मिलीं। मेस्टन रोड और बिरहाना रोड पर लोगों को निकलने के लिए बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शॉपिंग मॉल, शोरूम और फुटकर बाजारों में रात 12 बजे तक रौनक रही।

 
विज्ञापन
Dhanteras 2020: Money rains on Dhanteras, turnover of 575 crores, see happiness between Corona in pictures
खूब की खरीददारी - फोटो : amar ujala
मकान, दुकान पर निवेश
धनतेरस के पहले दिन बड़ी संख्या में लोगों ने मकान, दुकान और जमीन पर निवेश किया। रजिस्ट्री दफ्तर में आमतौर पर 100 से 130 रजिस्ट्री होती हैं।  गुरुवार को यह आंकड़ा 250 के पार हो गया। थोड़ी देर के लिए सर्वर ने धोखा नहीं दिया तो संख्या और अधिक होती। अनुमान के मुताबिक करीब 150 करोड़ का सौदा हुआ।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed