फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान, आमिर के बाद अब अनुराग कश्यप बनाएंगे पहलवान पर फिल्म, इस शहर में होगी शूटिंग

Tue, 01 May 2018 12:43 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 01 May 2018 12:43 PM IST
विज्ञापन
Director Anurag Kashyap Preparing for shooting about Wrestler
अनुराग कश्यप
अलग तरह की कहानियों पर फिल्म बनाकर युवाओं की पसंद बन चुके बॉलीवुड के फेमस फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप एक बार फिर यूपी में अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। सलमान, आमिर के बाद अब अनुराग ने पहलवान के जीवन पर फिल्म बनाने की तैयारी कर ली है। फिल्म की शूटिंग कानपुर की तमाम लोकेशन्स में होनी है।  

 
Director Anurag Kashyap Preparing for shooting about Wrestler
अनुराग कश्यप
'गैंग ऑफ वासेपुर', 'देव डी', 'गुलाल', 'ब्लैक फ्राइडे', 'बॉम्बे टॉकिज', 'मुक्काबाज' जैसी कई मशहूर फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर, राइटर व प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप कानपुर शहर में एक नई फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में जल्द आने वाले हैं।
 
Director Anurag Kashyap Preparing for shooting about Wrestler
अनुराग कश्यप
इस फिल्म में फेमस भोजपुरी एक्टर रवि किशन बतौर मुख्य एक्टर होंगे। रवि किशन भी कानपुर आएंगे जिनके साथ फिल्म के कुछ सीन शहर के कुछ इलाकों में शूट किए जाएंगे। फिल्म का नाम है ‘निशांति’। अनुराग ने फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ तो सार्वजनिक नहीं किया है लेकिन यह बताया है कि यह फिल्म एक पहलवान की जिंदगी के ऊपर है। कयास है कि फिल्म की शूटिंग ईद के बाद होगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Director Anurag Kashyap Preparing for shooting about Wrestler
अनुराग कश्यप
बॉलीवुड के सूत्रों के अनुसार कानपुर के अलावा अनुराग बरेली में भी शूटिंग की योजना बना रहे हैं। नई फिल्म के लिए अनुराग कश्यप की टीम जल्द ही बरेली में रेकी कर सकती है। यह फिल्म भी छोटे शहर की कहानी पर आधारित है। इस बार उन्होंने कुछ नई लोकेशन पर शूट करने का फैसला किया है। जल्द ही रेकी कर शूटिंग स्थल तय कर दिए जाएंगे। इस फिल्म में कानपुर और बरेली के लोकल कलाकारों को भी फिल्म में मौका मिलना तय है। हाल ही में अनुराग कश्यप की अपकमिंग फिल्म 'मनमर्जियां' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और तापसी पन्नू लीड रोल में हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed