सब्सक्राइब करें

Diwali 2020: कानपुर में हिंदू-मुस्लिम भाइयों ने मिलकर मनाया रोशनी का त्योहार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 14 Nov 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Diwali celebration 2020 in kanpur
Diwali 2020 - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में बेकनगंज चौराहे के हजरत दादा मियां चौराहे पर सौहार्द की दीपावली मनाई गई। चौराहे के चारों तरफ दीपमालाएं सजाई गईं। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को प्रकाश पर्व की बधाई दी। खास बात यह थी कि यहां मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी दीपावली मनाई।
Trending Videos
Diwali celebration 2020 in kanpur
Diwali 2020 - फोटो : अमर उजाला
यहां हिंदु-मुस्लिम परिवारों की साथ मिलकर दीपावली मनाने की सालों पुरानी परंपरा है। इसी परंपरा को कायम रखतेे हुए अब सिर्फ यहां दीपावली मनाते हैं। इसके अलावा एमएमए जौहर फैंस एसोसिएशन ने प्रेम नगर में सर्वधर्म दीपावली मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali celebration 2020 in kanpur
Diwali 2020 - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को हजरत दादा मियां चौराहे पर तहारत मंच के बैनर तले सौहार्द की दीपावली मनाई गई। मंच के संयोजक डॉ. मुस्तफा तारिक ने बताया कि यहां हिंदू-मुस्लिम होली-दीवाली साथ मिलकर मनाते हैं। सालों से यह परंपरा चली आ रही है।
Diwali celebration 2020 in kanpur
Diwali 2020 - फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर हाजी अब्दुल हई, मो. अली, इरफान अंसारी, डॉ. इकबाल, अख्तर, शाहिद अजीज, जाकिर हसन आदि रहे। एमएमए जौहर फैंस एसोसिएशन ने प्रेम नगर में तिरंगा लेकर सर्वधर्म दीपावली मनाई और गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश दिया। 
विज्ञापन
Diwali celebration 2020 in kanpur
Diwali 2020 - फोटो : अमर उजाला
प्रेमनगर में सभी धर्मों के लोग मौजूद रहे। तिरंगा कलश पर दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस मौके पर लोगों से अपील की गई कि प्रकाश पर्व पर गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दें। कार्यक्रम में एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात जफर हाशमी, सुुरेश गुप्ता, फिरोज अंसारी, मो. इलियास गोपी, सुहैल अहमद, मो. आदिल कुरैशी, मो. शारिक सिद्दीकी, शाहनवाज अली, एहतिशाम खान, नदीम सिद्दीकी आदि रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed