{"_id":"699a9d560bceb28e230af0a1","slug":"entry-on-17th-kidnapping-and-murder-on-18th-return-on-19th-murder-was-committed-by-shooting-etawah-murder-case-2026-02-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: 17 को एंट्री, 18 को अपहरण-हत्या और 19 को वापसी, गोली मारकर की थी हत्या, इटावा मर्डर केस में बड़ा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 17 को एंट्री, 18 को अपहरण-हत्या और 19 को वापसी, गोली मारकर की थी हत्या, इटावा मर्डर केस में बड़ा खुलासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:38 AM IST
सार
Etawah News: सीआरपीएफ जवान अभिषेक ने छुट्टी लेकर सुनियोजित तरीके से दोस्त मनीष की गोली मारकर हत्या की और शव को रेलवे ट्रैक पर फेंककर इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। पोस्टमार्टम में गोली लगने की पुष्टि हुई है।
इटावा जिले में सीआरपी जवान अभिषेक ने सुनियोजित तरीके से मनीष का अपहरण करके हत्या की है। पुलिस की जांच में पता चला है कि जालंधर बेस कैंप से छुट्टी लेकर 17 फरवरी को अभिषेक घर आया था। 18 को उसने अपने दोस्तों के साथ अपहरण करके मनीष की हत्या की और 19 को मनीष के शव को रेलवे ट्रैक किनारे फेंककर आरोपी जालंधर रवाना हो गया था। मनीष और अभिषेक साथ में ही कई वर्षों से कोचिंग पढ़ रहे थे।
दोनों फोर्स में भर्ती होना चाहते थे। पढ़ने के दौरान ही उनका प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। 2025 में आई भर्ती में अभिषेक की बहन का चयन हो गया था, जबकि मनीष सफल होने से रह गया था। अभिषेक को बहन के प्रेम प्रसंग के बारे में पता चल गया था। मनीष और उसकी बहन मिलते भी थे। यह अभिषेक को अच्छा नहीं लगता था। बताते हैं कि अभिषेक ने कई बार समझाया था, लेकिन दोनों मानने को राजी नहीं थे।
Trending Videos
2 of 7
Etawah Murder Case
- फोटो : amar ujala
मेडिकल स्टोर संचालक की थी कार
इससे परेशान होकर अभिषेक ने हत्या की योजना बनाई थी। वह योजना के तहत ही 17 फरवरी को जिले में आया था। उसके बाद 18 को अपने दोस्त विपिन और दीपक को साथ लिया। इसके बाद सुबह कोचिंग के लिए निकले मनीष जो अपनी साइकिल खड़ी करने के बाद का गांव के बाहर वाहन का इंतजार कर रहा था। उसे लिफ्ट देने के बहाने उठाकर ले गए थे। एसएसपी ने बताया कि अपहरण में उपयोग की गई कार शास्त्री चौराहे पर स्थित एक मेडिकल स्टोर संचालक की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
Etawah Murder Case
- फोटो : amar ujala
मनीष का शव रेलवे ट्रैक पर फेंक गए थे
इसे अभिषेक का दोस्त दीपक चलाता था और अपने साथ ही घर ले जाता था। अपहरण के बाद आरोपी मनीष को संतोषपुर घाट में ले गए। यहां उसकी हत्या कर दी। फिर उसके शव को लेकर आरोपी घूमते रहे। 19 फरवरी को हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए बोरी में मनीष का शव रेलवे ट्रैक पर फेंक गए थे। शव को ठिकाने लगाने के बाद रात में ही जालंधर के लिए रवाना हो गया था।
4 of 7
Etawah Murder Case
- फोटो : amar ujala
बीएसएफ की नौकरी छोड़कर पुलिस में आई थी अभिषेक की बहन
मनीष और अभिषेक की बहन दोनों ही लंबे समय से फोर्स में जाने के लिए तैयारी कर रहे थे। बताते हैं कि अभिषेक की बहन का बीएसएफ में चयन हो गया था। करीब चार महीने नौकरी करने के बाद अभिषेक की बहन ने बीएसएफ की नौकरी छोड़कर पुलिस विभाग ज्वाइन कर लिया था। हालांकि, मनीष का चयन नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन
5 of 7
Etawah Murder Case
- फोटो : amar ujala
पोस्टमार्टम में गोली मारकर हत्या की पुष्टि
एसएसपी ने बताया कि पांच डॉक्टरों के पैनल से मनीष का पोस्टमार्टम कराया है। पैनल में तीन सैफई के डॉक्टर और दो जिला अस्पताल के डॉक्टर शामिल थे। अभी तक गोली मारकर हत्या करने की बात बताई गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।