{"_id":"58dcd4b54f1c1b934b63da32","slug":"exclusive-pictures-of-mahakaushal-express-accident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरों में देखें महाकौशल एक्सप्रेस हादसे का मंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरों में देखें महाकौशल एक्सप्रेस हादसे का मंजर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 31 Mar 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
महोबा ट्रेन हादसे की तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा में महाकौशल एक्सप्रेस के आठ डिब्बे पटरी से उतरे
- फोटो : अमर उजाला
एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में करीब 400 मीटर तक ट्रैक डैमेज हुआ है। यूपी सरकार ने गंभीर रूप से जख्मी पैसेंजर्स को 50 हजार रुपए और जिन लोगों को हल्की चोटें लगी हैं, उन्हें 25 हजार रुपए का मुआवजा देने का एलान किया। महाकौशल एक्सप्रेस एमपी के जबलपुर से चलकर दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन जा रही थी। इस बीच सुबह 2 से तीन बजे के बीच महोबा के पास यह हादसा हो गया।
महोबा में हुए रेल हादसे की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
हादसा महोबा और कुलपहाड़ के बीच गेट नंबर 420 पर हुआ। फर्स्ट एसी का 1, सेकंड एसी का 1 कोच, थर्ड एसी के 2 कोच, 2 जनरल कोच, 1 स्लीपर और 1 एसएलआर कोच हादसे का शिकार हुए हैं। रेलवे ने हादसे को लेकर अलर्ट जारी करते हुए हेल्प लाइन नंबर दिए हैं। वहीं इस हादसे के बाद पूरे बुंदेलखंड का रेल यातायात प्रभावित है। दर्जनों ट्रेनें के रूट बदल दिए गए है। ट्रैक पर फिलहाल काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा में महाकौशल एक्सप्रेस के आठ डिब्बे पटरी से उतरे
- फोटो : अमर उजाला
उधर अपनी सरकार में हुए पहले बड़े हादसे पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले घायलों का समुचित इलाज होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें योगी सरकार मामुली घायलों को 25000 और गंभीर घायलों के लिए 50000 रुपए मुआवजा दिए जाने का भी एलान कर चुकी है।
विज्ञापन
महोबा ट्रेन हादसे के बाद टूट कर गिरे पड़े रेल के पहिये
- फोटो : अमर उजाला
इधर, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह मौके पर घटना का जायजा लेने पहुंचे। इस बीच उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए बेहद चौंकाने वाला बयान दिया। यूपी के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ATS की टीम को घटना स्थल से अहम सुराग हाथ लगे हैं।