फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपीः तमाम जिले मूसलाधार बारिश से प्रभावित, कानपुर में बाढ़ जैसे हालात, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

Wed, 05 Sep 2018 03:47 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 05 Sep 2018 03:47 PM IST
विज्ञापन
Flood like situation in Kanpur during rain
यूपी के तमाम जिले मूसलाधार बारिश से प्रभावित
यूपी के तमाम जिले बारिश से प्रभावित हैं। कानपुर, उन्नाव, कानपुर देहात, फतेहपुर, इटावा और औरैया में कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात नजर आ रहे हैं। सबसे ज्यादा कानपुर प्रभावित दिख रहा है। बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भरा है।


 
Flood like situation in Kanpur during rain
कानपुर में बाढ़ जैसे हालात
उधर मौसम विभाग ने तीन दिनों तक अलर्ट रहने की चेतावनी दी है। उन्नाव जिले में मजरा पूरा गांव में बारिश के दौरान बरगद का पेड़ गिरने से एक मकान जमींदोज हो गया।
 



 
Flood like situation in Kanpur during rain
rain shimla
लखनऊ मौसम विभाग के राहत आयुक्त संजय कुमार द्वारा 6 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसको लेकर सभी जिला मजिस्ट्रेटों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Flood like situation in Kanpur during rain
rain

मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य की मुख्य नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी हो सकती है। राज्य के राहत आयुक्त का कहना है कि किसी तरह की चुनौती का सामना करने के लिए शासन प्रशासन तैयार है। किसी को भी चिंतित होने की जरूरत नहीं है। एहतियात के तौर पर पुख्ता कदम उठाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Flood like situation in Kanpur during rain
rain in delhi ncr
बारिश की वजह से पिछले 24 घंटे के दौरान 16 लोगों की मौत हुई है। राहत आयुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, इनमें शाहजहांपुर में सबसे ज्यादा छह लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा सीतापुर में तीन अमेठी तथा औरैया में दो-दो और लखीमपुर खीरी, रायबरेली एवं उन्नाव में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed