फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस को फोन कर बताया- प्रेमी बात नहीं करता, जान दे रही हूं...फिर 'उसी की बाहों' में तोड़ दिया दम

Tue, 18 Sep 2018 09:05 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 18 Sep 2018 09:05 AM IST
विज्ञापन
girl committed suicide and dies in boyfriend's arms
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
'हमारे प्रेमी ने हमसे बात करना बंद कर दिया है, जिससे मैं दुखी हूं, जहर खाकर जान दे रही हूं।' यूपी-100 पर मोबाइल से यह सूचना देने के बाद पोस्ट ग्रेजुएट कर चुकी एक युवती ने सोमवार दोपहर कानपुर में मोतीझील के कारगिल पार्क में जहर खाने के बाद प्रेमी की बाहों में दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची स्वरूप नगर पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन करने के बाद प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक प्रेमी के बातचीत और मिलने से मना करने पर युवती से यह कदम उठाया है। युवती के परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


 
girl committed suicide and dies in boyfriend's arms
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
चुन्नीगंज निवासी मैकूलाल वाल्मीकि की बेटी अनीता उर्फ जूली (29) ने शहर के एक कालेज से एमए किया था। पुलिस ने बताया कि जूली का मुहल्ले में रहने वाले जलसंस्थान कर्मी राज किशोर के बेटे करन (18) से प्रेम हो गया। करीब छह महीने से दोनों में करीबियां बढ़ गईं थीं। बाघपुर, शिवली (कानपुर देहात) के एक कालेज में बीए प्रथम वर्ष के छात्र करन और जूली अक्सर मिलते थे। इधर, करन की दोस्ती खलासी लाइन की एक और छात्रा से हो गई।
girl committed suicide and dies in boyfriend's arms
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उसने जूली से बातचीत करना और मिलना-जुलना कम कर दिया। इसे लेकर जूली परेशान रहने लगी। करन ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे जूली ने उसे फोन कर मिलने को कहा। इस पर जूली को मोतीझील बुलाया। वह कोचिंग में साथ पढ़ने वाली नई दोस्त के साथ वहां पहुंच गया। वहां से तीनों कारगिल पार्क गए, जूली से बातचीत की। उसकी और जूली की मामूली तकरार हो गई। इसके बाद वह कोचिंग में पढ़ने वाली छात्रा के साथ पास स्थित वॉटर एटीएम पर पानी पीने चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
girl committed suicide and dies in boyfriend's arms
डेमो पिक
कुछ देर बाद लौटा तो जूली बेंच के नीचे पड़ी थी। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। बकौल करन उसने फौरन जूली को उठाया और ई-रिक्शा से हैलट इमरजेंसी ले गया। इमरजेंसी के गेट पर ही उसकी बाहों में जूली ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पाकर थानाप्रभारी देवेंद्र दुबे फोर्स के साथ कारगिल पार्क और हैलट पहुंचे। छानबीन के बाद करन को हिरासत में ले लिया। शाम को जूली की दो बहनें और रिश्तेदार रोते-बिलखते स्वरूप नगर थाने पहुंचे। उन लोगों जूली की मौत के लिए करन को जिम्मेदार ठहराते हुए हो-हल्ला किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed