{"_id":"5b9fe06f867a557f220f9536","slug":"girls-dramatic-suicide-to-misguide-family","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"होश उड़ा देगा ये 'सुसाइड ड्रामा', 'गंगा में कूदने' के बाद माना गया 'वो मर गई', उसने किया कुछ और ही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होश उड़ा देगा ये 'सुसाइड ड्रामा', 'गंगा में कूदने' के बाद माना गया 'वो मर गई', उसने किया कुछ और ही
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 18 Sep 2018 09:04 AM IST
विज्ञापन
बिठूर गंगा पुल पर खड़ी छात्रा की स्कूटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहपाठी से शादी करने के लिए एक युवती ने घर वालों और पुलिस को गुमराह करने के लिए अपनी ही खुदकुशी का नाटक रच डाला। गंगापुल पर स्कूटी खड़ी कर छात्रा अपने दोस्त के साथ चली गई। पुलिस को स्कूटी से सुसाइड नोट मिला तो सभी ने गंगा में कूदकर आत्महत्या करना मान लिया। पुलिस दो दिनों तक शव तलाशने की कोशिश करती रही। जांच में जुटी पुलिस ने छात्रा के दूसरे मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया तो खुदकुशी के नाटक से पर्दा उठ गया। घटना यूपी के उन्नाव जिले की है।
खुदकुशी का नाटक
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर नगर के थाना चौबेपुर के गांव आलमपुर निवासी शिल्पी यादव (22) पुत्री शिवकुमार यादव सात सितंबर की दोपहर घर से बिना बताए स्कूटी से निकली थी। करीब दो बजे वह स्कूटी से परियर-बिठूर गंगा पुल पर पहुंची। पुल पर स्कूटी खड़ी कर दी, जिसमें अपना एक मोबाइल फोन और सुसाइड नोट रख दिया। इसके बाद वह आईटीआई में साथ पढ़ने वाले दोस्त निखिल लोधी के साथ चली गई। पुलिस को तलाशी में स्कूटी की डिकी में सुसाइड नोट मिला तो युवती के गंगा में कूदकर आत्महत्या करने की बात मानी गई।
खुदकुशी का नाटक
- फोटो : अमर उजाला
युवती की तलाश में पुलिस छह गोताखोर, छह नाव और स्टीमर की मदद से लगातार दो दिनों तक मशक्कत करती रही। एसपी हरीश कुमार ने सफीपुर कोतवाली पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम को गहनता से जांच के आदेश दिए। जांच टीम ने युवती के परिजनों से बात करने के बाद कानपुर के रावतपुर स्थित मानप्रस्थ आईटीआई पहुंचकर स्टाफ के अलावा साथ पढ़ने वाले छात्र-छात्राआें से बात की। इसी दौरान छात्र के पास दूसरा मोबाइल भी होने की जानकारी मिली। टीम ने दूसरे मोबाइल का नंबर लेकर सर्विलांस पर लगाया तो नाटक का सच सामने आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
खुदकुशी का नाटक
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस युवती और उसके सहपाठी को लेकर सफीपुर लेकर आई। यहां पूछताछ में युवती ने बताया कि वह साथ पढ़ने वाले कानपुर के बिठूर थानाक्षेत्र के होरो कच्छार निवासी निखिल कुमार लोधी से प्यार करती है। घर वालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। 10 फरवरी 2018 को दोनों ने कानपुर के रावतपुर स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद कोर्ट मैरिज की। घर वालों की बदनामी न हो इसलिए उन दोनों ने यह नाटक रचा। सफीपुर सीओ गौरव त्रिपाठी ने बताया कि उच्चाधिकारियों से वार्ता कर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।