फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आसमान में अनोखे पुल ने बिखेरी सतरंगी छटा, जानिए इस स्वर्ण पुल का रहस्य

Fri, 07 Apr 2017 08:30 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 07 Apr 2017 08:30 AM IST
विज्ञापन
hailing and raining in kanpur
कानपुर में बारिश के बाद का नजारा - फोटो : ओ पी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर

कानपुर में गुरुवार को आसपास के आसमान में बादलों का डेरा, रिमझिम, ओले तो कहीं तेज बारिश की फुहारों ने जहां मौसम को खुशनुमा बना दिया तो वहीं शाम को स्वर्ग का पुल कहे जाने वाले गगन में खिंचे इंद्रधनुष ने अनुपम छटा बिखेर दी। कानपुरियों को प्रकृति का सतरंगी नजारा देखने को मिला।



 

hailing and raining in kanpur
कानपुर के किदवई नगर में ओले और बारिश का लुत्फ उठाती महिला - फोटो : अर्पण मैथला, अमर उजाला, कानपुर

आसमान में बदली देख लोगों के चेहरे खिल उठे। देखते ही देखते तेज बारिश और ओलो गिरने लगे। उमस और गर्मी से बदहाल लोग मौसम में बड़ा बदलाव देख हैरान रह गए। कानपुर, उन्नाव और कानपुर देहात समेत कई जिलों में ओलों के साथ बारिश हुई है।

 

hailing and raining in kanpur
कानपुर में गिरे ओले - फोटो : ओ पी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर

गुरुवार देर शाम से शुरू हुई बारिश को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि ये बारिश कई घंटों तक जारी रहेगी। मौसम जानकारों का कहना है कि आने वाले दो-तीन दिनों तक बादल छाये रहने की संभावना है। कानपुर के बिठूर, मारियानी, चौबेपुर, उदैतपुर गांव में ओलों और तेज बारिश के चलते किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही हैं। 

इंद्रधनुष के ये सात रंग हमेशा से लोगों को अपनी तरफ खींचते आए हैं। हम आपको बताते हैं, आखिर इंद्रधनुष बनता कैसे है और हर किसी को ये अलग-अलग जगहों पर कैसे दिखता है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
hailing and raining in kanpur
कानपुर में ओलो और बारिश के बाद दिखा इंद्रधनुष - फोटो : ओ पी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर

कई रंगों का है रूप
इंद्रधनुष को स्वर्ग का पुल कहा जाता है। इसे देवता एक स्थान से दूसरे स्थान जाने के लिए करते हैं। इसे छटा को देवताओं की बैठक का घेरा भी बताया गया है। इस आकृति को प्रिज्म से देखने पर यह आभास होता है, कि सूर्य की रोशनी सात रंगों में बिखरी हुई है। दिन में सफेद दिखने वाली सूरज की रोशनी कई रंगों की होती है। यह रंगों का विशेष स्वरूप है। आसमान पर बनने वाला यह नजारा शुभ संयोग का संकेत भी माना गया है।
 

विज्ञापन
hailing and raining in kanpur
सड़क पर गिरे ओले - फोटो : ओ पी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर

ऐसे बनती है आकृति
इंद्रधनुष बादल और बारिश के बीच की एक अनोखी क्रिया है। सूर्य की रोशनी जब बारिश की बूंदों से होकर गिरती है तो वह अलग रूप धारण कर लेती है। पानी की बूंद जब रोशनी की अंदरूनी दीवार से टकराती है और लौटती है, तभी किरणें मूल रंगों में बिखर जाती हैं। इसे साइंस की भाषा में विक्षेपण यानी रंगों का बिखराव कहते हैं। इंद्रधनुष बारिश की बूंदों के आकार पर निर्भर करता है। बूंदें बड़ी होंगी तो चटक सतरंगी इंद्रधनुष दिखेगा। बारिश के वक्त सूर्य जितना नीचे होगा, इंद्रधनुष की ऊंचाई उतनी ज्यादा होती है। पं. रामकिशोर मिश्रा के अनुसार इंद्रधनुष देखने के लिए एक खास संयोग बनता है। सात रंगों वाला इंद्रधनुष वाकई कुदरत का एक करिश्मा है। यह है इंद्रधनुष के रंगों का महत्व।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed