फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुझा घर का चिराग, अर्थी उठा रहा हूं: हरदोई हादसे ने छीने दो जवान बेटे, पिता बोला- सर्वनाश हो गया..कुछ नहीं बचा

Sun, 30 Jul 2023 05:14 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 30 Jul 2023 05:14 AM IST
विज्ञापन
Hardoi accident snatched two young sons, father said apocalypse happened, nothing left, Bikes collided
hardoi road accident - फोटो : अमर उजाला

हरदोई जिले में शाहाबाद मार्ग पर शुक्रवार रात परेली गावं के पास हुए हादसे में दो सगे भाइयों की मौत से चमन के घर का चिराग बुझ गया। घर के चिरागों के बुझे चेहरों को देखकर वह मोर्चरी में गश खाकर गिर गया। एक साथ दो-दो जवान बेटों की मौत से परिवार में मातम पसर गया।



जनपद शाहजहांपुर के ककरा निवासी चमन सब्जी का ठेला लगाकर परिवार का गुजरा करते हैं। परिवार में दो बेटे यूसुफ व यूनुस थे व एक बेटी मुस्कान है। उनकी पत्नी को मौत एक साल पहले हो चुकी है। मेहनत मजदूरी करके चमन परिवार पालते हैं। परिवार में सभी प्रकार से हंसी-खुशी का माहौल था।

दोनों पुत्र यूसुफ व यूनुस ने टाइल्स लगाने का काम सीखा और मजदूरी करके घर चलाने में पिता का हांथ बाटने लगे। यूसुफ की शादी की तैयारी चल रही थी लेकिन, यहां अल्लाह को कुछ और ही मंजूर था। शुक्रवार देर रात पहुंची सड़क हादसे की खबर में दोनों पुत्रों की मौत ने सभी को स्तब्ध कर दिया।

Hardoi accident snatched two young sons, father said apocalypse happened, nothing left, Bikes collided
hardoi road accident - फोटो : अमर उजाला

चमन के घर का चिराग ही बुझ गया
दोनों बेटों की मौत की खबर से परिवार के सदस्यों की आंखों के आगे अंधेरा पसर गया। घर में कोहराम मच गया। पिता चमन व बहन मुस्कान दहाड़े मारकर रोते-रोते बेसुध होकर जमीन पर गिर गए। हादसे में दोनों बेटों को खोने के बाद चमन के घर का चिराग ही बुझ गया है।आस-पास के लोगों की भी आंखे नम हो गईं।

Hardoi accident snatched two young sons, father said apocalypse happened, nothing left, Bikes collided
hardoi road accident - फोटो : अमर उजाला

पिता बोला- कुछ समझ नहीं आ रहा
सभी उन्हें सांत्वना देते रहे पर, दो-दो पुत्रों को एक साथ खोने वाले चमन की कुछ समझ में नहीं आ रहा था। वहीं इसी हादसे में बेहटा गोकुल थाने के हूंसेपुर करमाया निवासी अजीम की भी मौत हो गई। अजीम तीन भाइयों में सबसे छोटा था और अविवाहित था। मजदूरी करके वह परिवार चलाने में मदद करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hardoi accident snatched two young sons, father said apocalypse happened, nothing left, Bikes collided
hardoi road accident - फोटो : अमर उजाला

ताजिया देखने बाइक से आ रहा था पाली
शुक्रवार की रात वह गावं के ही अपने दोस्त आफाक के साथ पाली ताजिया देखने बाइक से आ रहा था। इशरत के तीन बेटे में अजीम सबसे छोटा था और मिलनसार था। इशरत भी मजदूरी करते है। हादसे में बेटे को खोने के बाद मां सहित परिजनों का रो-रोकर हाल खराब है। अन्य लोगों की आंखें भी नम थीं।

विज्ञापन
Hardoi accident snatched two young sons, father said apocalypse happened, nothing left, Bikes collided
hardoi road accident - फोटो : अमर उजाला

सड़क पर गिरे, तो ट्रक ने रौंद डाला
पाली-शाहाबाद मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत के दौरान सड़क पर गिरे दो सगे भाइयों को ट्रक ने रौंद दिया। वहीं दूसरी बाइक पर सवार दो युवक भी गंभीर घायल हो गए। दोनों भाइयों समेत एक युवक की मौत हो गई। एक अन्य की हालत गंभीर है। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed