फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उजड़ गए आशियानें, चीखते रहे लोग: 39 मकानों पर चला बुलडोजर, नम आंखों से कहा- अब कुछ भी नहीं बचा, देखें तस्वीरें

Tue, 16 May 2023 08:22 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 16 May 2023 08:22 AM IST
विज्ञापन
Homes of the poor were destroyed in Hardoi, on the orders of the court, bulldozers ran on 39 houses and huts
हरदोई में बुलडोजर की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

आम आदमी को जाम से निजात दिलाने के लिए प्रदेश में अवैध कब्जों और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अतिक्रमणकारियों और अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रशासन और पुलिस को सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

इसी के तहत हरदोई जिले की नगर पंचायत कुरसठ में सोमवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाकर कार्रवाई की। हाईकोर्ट के आदेश के बाद 39 मकानों व झोपड़ियों पर बुलडोजर चला है। नगर पंचायत के मोहल्ला जवाहर नगर में तालाब की जमीन पर अवैध भवनों का निर्माण व अतिक्रमण था।

इसी जमीन को खाली कराने के लिए हाईकोर्ट के आदेश पर एसडीएम बिलग्राम नारायन सिंह, सीओ सतेंद्र सिंह, ईओ कुरसठ, माधौगंज, मल्लावां, सांडी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। यहां जेसीबी से 39 लोगों के तालाब की जमीन पर बने मकान, झोपड़ी, कारखाना आदि जमींदोज कर दिए गए।

Homes of the poor were destroyed in Hardoi, on the orders of the court, bulldozers ran on 39 houses and huts
हरदोई में बुलडोजर की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

कार्रवाई का बना था प्लान, पुलिस बल न मिलने पर था टला 
एसडीएम ने बताया कि कुछ दिन पूर्व अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने का प्लान तैयार किया गया था। पुलिस बल के न मिलने के कारण आगे टाला गया था। वहीं इस कार्रवाई से लोगों में काफी नाराजगी भी देखने को मिली है। हालांकि लोगों को पहले ही अवगत कराया गया था।

Homes of the poor were destroyed in Hardoi, on the orders of the court, bulldozers ran on 39 houses and huts
हरदोई में बुलडोजर की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

बुलडोजर को देख चीख पड़े थे मोहल्लावासी
मोहल्ला में जैसे ही जेसीबी मशीन चली...वैसे ही मोहल्ले के लोग चीखते-चिल्लाते दिखाई दिए। लोगों ने प्रशासन के समक्ष और समय देने की गुहार लगाई। इस पर अधिकारियों ने कहा कि मोहल्ले में मुनादी कराकर लोगों को अलर्ट भी किया जा चुका था। फिर भी अवैध अतिक्रमण नहीं हटाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Homes of the poor were destroyed in Hardoi, on the orders of the court, bulldozers ran on 39 houses and huts
हरदोई में बुलडोजर की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

2020 में उच्च न्यायालय में दाखिल किया था वाद
नगर पंचायत कुरसठ की अधिशासी अधिकारी देवांशी दीक्षित ने बताया कि मोहल्ला अशोक नगर निवासी कमलेश कुमार की ओर से वर्ष 2020 में उच्च न्यायालय में वाद दाखिल किया था। इसी वाद पर उच्च न्यायालय ने तालाब की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाए जाने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Homes of the poor were destroyed in Hardoi, on the orders of the court, bulldozers ran on 39 houses and huts
हरदोई में बुलडोजर की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

मामले में बड़ी टीम का हुआ था गठन
उन्होंने आगे बताया कि बुलडोजर की कार्रवाई के लिए बिलग्राम एसडीएम नारायण सिंह ने नायब तहसीलदार मल्लावां, माधौगंज, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बिलग्राम, नगर पंचायत कुरसठ, थानाध्यक्ष माधौगंज, मल्लावां, राजस्व निरीक्षक नयागांव, तीन लेखपालों को नामित करते हुए टीम गठित की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed