{"_id":"61e110236874a079c01d3c51","slug":"jai-prakash-was-about-to-buy-a-property-in-lucknow-dlf-city-for-70-lakhs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जयप्रकाश हत्याकांड: 70 लाख की प्रॉपर्टी डील में छिपा कत्ल का राज? रायबरेली-हरदोई में भी सुराग तलाश रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयप्रकाश हत्याकांड: 70 लाख की प्रॉपर्टी डील में छिपा कत्ल का राज? रायबरेली-हरदोई में भी सुराग तलाश रही पुलिस
Fri, 14 Jan 2022 11:24 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर/रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर/रायबरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:24 AM IST
विज्ञापन
jai prakash murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली में चकेरी निवासी बैंक अफसर जय प्रकाश पाल की हुई हत्या में पुलिस रंजिश व आशनाई के अलावा प्रॉपर्टी संबंधी विवाद में हत्याकांड को अंजाम देने का शक जता रही है। जय प्रकाश लखनऊ में एक जमीन खरीदने वाले थे। प्रतापगढ़ के शख्स ने उस जमीन का खुद को मालिक बताया था। रायबरेली के एक युवक के माध्यम से डील 70 लाख रुपये में फाइनल हुई थी। करीब दस लाख रुपये भी दिए जा चुके थे लेकिन जमीन की लिखापढ़ी जय प्रकाश को नहीं की जा रही थी। क्योंकि जमीन में कुछ फर्जीवाड़ा था। आशंका है कि इसी विवाद में सुपारी देकर भाड़े के हत्यारों से वारदात कराई गई। दहेली सुजानपुर निवासी जय प्रकाश पाल बैक ऑफ बड़ौदा की डीह(रायबरेली) शाखा में तैनात थे। मंगलवार रात रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र में उनको गोलियों से भून दिया गया था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।
jai prakash murder
- फोटो : अमर उजाला
रायबरेली एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि जय प्रकाश पाल स्थानीय युवक के माध्यम से लखनऊ में स्थित डीएलएफ सिटी में 70 लाख की प्रॉपर्टी लेने वाले थे। डील कराने वाले शख्स ने बताया था कि यह प्रॉपर्टी प्रतापगढ़ निवासी एक शख्स की है। डील फाइनल हुई और दो तीन बार में जय प्रकाश ने करीब दस लाख रुपये भी उसको दे दिए थे।
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
जांच में पता चला कि प्रतापगढ़ निवासी शख्स के नाम उस जमीन की रजिस्ट्री ही नहीं है। उसने जमीन तो खरीदी थी लेकिन वह एक मामले में जेल चला गया था। इसलिए रजिस्ट्री आदि नहीं हो सकी थी। आशंका है कि पैसे वापस न करने पड़े इसलिए उसने हत्या करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
एसपी ने बताया कि इन सभी लोगों को हिरासत में लिया गया है। प्रतापगढ़ वाले शख्स व उसके परिवार का बड़ा आपराधिक इतिहास है। इसलिए इस बिंदु की गहनता से पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
jai prakash murder
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई के युवक ने दी थी धमकी
एसपी के मुताबिक मृतक की भांजी लखनऊ में रहकर पढ़ाई करती थी। वहां एक युवक उसको परेशान करता था। जिसको जय प्रकाश ने फटकारा था। यही नहीं भांजी को कानपुर शिफ्ट कराया था। तब उसने जय प्रकाश को जान से मारने की धमकी दी थी। रायबरेली पुलिस के मुताबिक यह युवक हरदोई का रहने वाला है। उस पर भी शक है। कई लोगों से पूछताछ की जा रही है।
एसपी के मुताबिक मृतक की भांजी लखनऊ में रहकर पढ़ाई करती थी। वहां एक युवक उसको परेशान करता था। जिसको जय प्रकाश ने फटकारा था। यही नहीं भांजी को कानपुर शिफ्ट कराया था। तब उसने जय प्रकाश को जान से मारने की धमकी दी थी। रायबरेली पुलिस के मुताबिक यह युवक हरदोई का रहने वाला है। उस पर भी शक है। कई लोगों से पूछताछ की जा रही है।