सब्सक्राइब करें

दुष्कर्म के बाद छात्रा की हत्या: मेरे जिगरी दोस्त का दिल तोड़ा था...इसलिए लड़की को तो मरना ही था, आरोपी का खुलासा

अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 08 Jan 2022 11:36 AM IST
विज्ञापन
student Murder after sexual harassment in kanpur accused Ravendra recorded his statement to police see photos
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
मेरे जिगरी दोस्त का दिल तोड़ा था...इसलिए उस लड़की को तो मरना ही था...। रेल बाजार में एमएससी छात्रा से दुष्कर्म, लूटपाट और हत्या के मामले में कोर्ट में आत्मसमर्पण करने वाले तीसरे आरोपी फतेहपुर निवासी रावेंद्र ने कुछ इसी अंदाज में शुक्रवार को पुलिस को अपने बयान दर्ज कराए। इस दौरान उसे अपने किए पर जरा सा भी पछतावा नहीं दिखा। पुलिस उसे कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए जल्द ही कोर्ट में अर्जी देगी। 29 दिसंबर को सीओडी पुल के नीचे एमएससी छात्रा का शव पड़ा मिला था। साथी छात्र सोमनाथ गौतम ने दोस्त सत्यम मौर्या और रावेंद्र के साथ मिलकर छात्रा की हत्या की थी। हत्या से पहले सोमनाथ ने छात्रा से दुष्कर्म भी किया था। गुरुवार को रावेंद्र ने कोर्ट में सरेंडर किया था। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पिछले तीन दिनों से उसकी तलाश में पुलिस की दो टीमें फतेहपुर में खाक छान रही थी। इसके बावजूद आरोपी पुलिस को चकमा देने में सफल रहा। 
Trending Videos
student Murder after sexual harassment in kanpur accused Ravendra recorded his statement to police see photos
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
रेलबाजार निवासी छात्रा (19) की 29 दिसंबर को दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने वारदात का खुलासा कर साथी छात्र सोमनाथ गौतम व सत्यम को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। एक आरोपी फतेहपुर निवासी रावेंद्र तब से फरार था। पुलिस की दो टीमें फतेहपुर में दबिशें दे रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
student Murder after sexual harassment in kanpur accused Ravendra recorded his statement to police see photos
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार दोपहर रावेंद्र ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। सूत्रों के अनुसार पुलिस को सरेंडर की सूचना पहले ही मिल गई थी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए फील्डिंग भी लगा ली थी, लेकिन वह हाथ में नहीं आया। 
 
student Murder after sexual harassment in kanpur accused Ravendra recorded his statement to police see photos
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
एसीपी कैंट मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि रावेंद्र से विवेचक जेल में पूछताछ करेगा। उधर, सपा नेता डॉ. इमरान समेत अन्य सपाई पीड़ित परिजनों से मिले। उसके बाद एसीपी कैंट से मिलकर मामले में आरोपियों के खिलाफ सत से सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
student Murder after sexual harassment in kanpur accused Ravendra recorded his statement to police see photos
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
तीन घंटे तक शव कार में डालकर घूमते रहे थे आरोपी 
पुलिस के मुताबिक दो से तीन बजे के बीच छात्रा की हत्या की और शाम सवा छह बजे शव फेंका। यानी आरोपी कार में ही शव डालकर तीन से साढ़े तीन घंटे तक इधर-उधर घूमते रहे थे। जब अंधेरा हो गया। पुल के पास सुनसान नजर आया तब उन्होंने शव ठिकाने लगाया था। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed