{"_id":"6a62dbbb62c81f6e1b0b3cf0","slug":"kanpur-chromium-laden-waste-reaches-farmlands-investigation-report-expected-today-2026-07-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बढ़ा खतरा: खेतों तक पहुंचा क्रोमियम युक्त कचरा, आज आएगी जांच रिपोर्ट, अफसर बोले- इसके बाद हटाया जाएगा मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ा खतरा: खेतों तक पहुंचा क्रोमियम युक्त कचरा, आज आएगी जांच रिपोर्ट, अफसर बोले- इसके बाद हटाया जाएगा मलबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 24 Jul 2026 08:58 AM IST
सार
Kanpur Chromium Waste News: पुरवामीर गांव में अवैध रूप से फेंका गया क्रोमियम युक्त रासायनिक कचरा अब खेतों तक पहुंच गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह जहरीला तत्व खाद्य श्रृंखला के जरिए इंसानों के शरीर में पहुंचकर गंभीर बीमारियां पैदा कर सकता है।
विज्ञापन
1 of 8
बारिश के पानी में तेजी से फैल रहा क्रोमियम युक्त हरा कचरा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कानपुर के पुरवामीर गांव में अवैध रूप से डाला गया क्रोमियम युक्त कचरा अब खेतों तक पहुंच गया है। वनस्पति विशेषज्ञों का कहना है कि इस जहरीले कचरे से पैदावार को तो नुकसान नहीं पहुंचेगा पर उपजी सब्जियों, फसलों और अनाज से क्रोमियम शरीर में पहुंच जाएगा। यह सेहत को काफी नुकसान पहुंचाएगा। वहीं, अफसर जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस हरे रंग के कचरे को हटाने की बात कह रहे हैं। इससे ग्रामीण आक्रोशित हैं।
महाराजपुर के पुरवामीर गांव में चार दिन पहले रात के अंधेरे में डंपरों से क्रोमियम युक्त रासायनिक कचरा डाला गया था। इसके बाद प्रशासन, पुलिस के साथ ही उत्तर प्रदेश प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपी पीसीबी) की कानपुर नगर और प्रयागराज की टीम ने मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की। साक्ष्य जुटाने के साथ ही बोर्ड की दोनों टीमों ने नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। टीमों ने कहा था कि यह कचरा सेहत और मिट्टी दोनों के लिए हानिकारक है।
2 of 8
महाराजपुर में क्रोमियम का कचरा
- फोटो : amar ujala
मलबा क्रोमियम सल्फेट का प्रतीत हो रहा
यूपी पीसीबी कानपुर नगर के क्षेत्रीय अधिकारी अजीत सुमन के अनुसार पुरवामीर में फेंका गया मलबा शुरुआती जांच में क्रोमियम सल्फेट का प्रतीत हो रहा है। वहां से लिए गए नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट 24 जुलाई को आएगी। इससे स्थिति स्पष्ट होगी। आशंका है कि फतेहपुर जिले में क्रोमियम सल्फेट की किसी फैक्टरी से यह घातक रसायन युक्त मलबा कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे इस गांव में फेंका गया।
3 of 8
महाराजपुर में क्रोमियम का कचरा
- फोटो : amar ujala
जमीन के बंजर होने का भी खतरा
यह गांव फतेहपुर जिले की सीमा से मात्र ढाई किलोमीटर दूर है। ग्रामीणों ने बताया कि खुले में पड़े इस मलबे से निकलने वाली बदबू और जहरीली हवा के कारण सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। गांव के लोगों का साफ कहना है कि जांच चलती रहे लेकिन पहले इस मलबे को वहां से हटाकर वैज्ञानिक तरीके से निस्तारित कराया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि इस कचरे से जमीन के बंजर होने का भी खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
जितेंद्र सिंह गौतम, ग्राम प्रधान
- फोटो : amar ujala
यह रासायनिक कचरा रात के अंधेरे में चोरी छिपे फेंका गया है। अभी तक इसको हटवाया नहीं गया है। उस जगह रहने वाले कई लोगों ने शिकायत की है। हरा कचरा बेहद बदबू कर रहा है। वहां थोड़ी देर खड़े होने से मेरा सिर चकराने लगा। यदि इसको जल्द हटवाया नहीं गया तो उच्च अधिकारियों से शिकायत करूंगा। -जितेंद्र सिंह गौतम, ग्राम प्रधान
विज्ञापन
5 of 8
दिलीप पाल
- फोटो : amar ujala
जिस जगह पर यह कचरा डाला गया है, वहीं मेरा चट्टा है। चट्टे में 50 भैंस हैं। जिस दिन से यह कचरा डाला गया है, उस दिन से मवेशियों को बांधकर रखना पड़ रहा है। उस जगह पानी न पिलाकर अब दूर ले जाना पड़ता है। कचरा नहीं हटवाया गया तो बारिश में और ज्यादा फैलेगा। -दिलीप पाल
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।