{"_id":"698a848a0dae24035a0080ba","slug":"kanpur-crematorium-attendant-brutally-murdered-stabbed-with-knife-head-crushed-with-brick-accused-in-custody-2026-02-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanpur Murder: क्रियाघर के सेवादार की नृशंस हत्या, पहले चाकू से गोदा और फिर ईंट से कूंचा सिर, आरोपी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Murder: क्रियाघर के सेवादार की नृशंस हत्या, पहले चाकू से गोदा और फिर ईंट से कूंचा सिर, आरोपी हिरासत में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 10 Feb 2026 06:36 AM IST
सार
Kanpur News: पीरोड क्रियाघर में नशे के बाद रुपये छीनने के विवाद में पिंटू किलौनी ने कैलाश गौतम की ईंट से सिर कूंचकर हत्या कर दी, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
कानपुर में बजरिया थाना क्षेत्र के पीरोड इलाके के क्रियाघर में सोमवार सुबह वृद्ध का रक्तरंजित शव पड़ा मिला। रविवार देर रात नशेबाजी के बाद जेब से रुपये निकालने के विवाद में ईंट से सिर कूंचकर हत्या की गई है। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर पहुंची बजरिया पुलिस, फॉरेंसिक टीम और एडीसीपी पूर्वी ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। मृतक के भांजे ने इलाके के पिंटू किलौनी व उसके साथी के पर हत्या का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस ने पिंटू को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। सीसामऊ नीम वाला हाता निवासी कैलाश गौतम (59) अविवाहित थे। बहन मुन्नी और भांजे शिवकुमार व राहुल ने बताया कि कैलाश शराब के लती थे। वह अपना अधिकतर समय पीरोड स्थित क्रियाघर में ही बिताते थे। वह क्रियाघर की साफ-सफाई और देखभाल करते थे। सोमवार सुबह इलाके के कुछ लोग कर्मकांड के लिए क्रिया घर पहुंचे जहां खून और शव पड़ा देख लोगों की चीख निकल गई।
Trending Videos
2 of 5
Kanpur Murder Case
- फोटो : amar ujala
घटनास्थ्ल से शराब की बोतलें भी मिलीं
शव मिलने की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गई। बहन और भांजों का आरोप है कि रविवार देर रात सीसामऊ नीमवाला हाता निवासी पिंटू किलौनी ने साथियों के साथ मिलकर नशेबाजी के बाद जेब से रुपये निकालने के विवाद में कैलाश की हत्या की है। हत्या की सूचना पर पहुंची बजरिया पुलिस को घटनास्थल से हत्या के लिए इस्तेमाल की गई ईंट बरामद हुई हैं। पुलिस को घटनास्थ्ल से शराब की बोतलें भी मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Kanpur Murder Case
- फोटो : amar ujala
चार हड्डियां टूटने और काेमा में जाने से मौत की पुष्टि
वहां एक लावारिस बाइक और ई-रिक्शा भी पुलिस को खड़ा मिला है। डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि भांजे ने पिंटू किलौनी और उसके साथी के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इसके बाद बजरिया पुलिस ने हत्यारोपी पिंटू किलौनी को चमनगंज स्थित मोहम्मद अली पार्क के पास से हिरासत में लिया है। पोस्टमार्टम में सिर की चार हड्डियां टूटने और काेमा में जाने से मौत की पुष्टि हुई है।
4 of 5
Kanpur Murder Case
- फोटो : amar ujala
सिर कूंचने से पहले धारदार हथियार से किए हैं वार
मृतक के शरीर पर पुलिस को कई चोटों के निशान भी मिले हैं। उसके हाथों की उंगलियां भी खून से सनी थी। मृतक के पैरों पर भी धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान हैं। पुलिस के अनुसार हत्यारोपियों ने सिर पर वार करने के बाद उसे उठाकर चारपाई पर लिटाया और इसके बाद वहां से भाग निकले। चारपाई के पास ही ईंट भी जमीन पर पड़ी मिली है।
विज्ञापन
5 of 5
कानपुर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी पूर्व में मां और भाई की जान लेने की कर चुका है कोशिश
मृतक कैलाश के भांजों का आरोप है पिंटू काफी दबंग है। वह इससे पहले अपनी मां का गला दबाकर उसकी जान लेने की कोशिश कर चुका है। यही नहीं आरोपी ने कुछ समय पहले अपने भाई की हत्या करने की नियत से उस पर चाकू से वार किया था। इसमें भाई बाल बाल बच गया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।