{"_id":"6a13cec19e51e78a1e0b08ea","slug":"kanpur-double-murder-injured-son-informs-mother-of-father-and-brother-murder-2026-05-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: 'मां... तीन लोगों ने पापा, शिवम और मुझे चाकू मार दिया है', कानपुर रोडरेज कांड में क्रूरता की हदें पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'मां... तीन लोगों ने पापा, शिवम और मुझे चाकू मार दिया है', कानपुर रोडरेज कांड में क्रूरता की हदें पार
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 25 May 2026 01:18 PM IST
सार
यूपी के कानपुर जिले में रोडरेज की घटना के बाद घायल युवक ने अपनी मां को फोन कर जानकारी दी। उसने बताया कि हमलावरों ने पापा, शिवम और मुझे चाकू मार दिया है। घर पर बेटों और पति का इंतजार कर रही महिला यह सुनते ही बेसुध हो गई।
विज्ञापन
1 of 12
kanpur double murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
यूपी के कानपुर जिले में रोडरेज का मामला सामने आया है। नौबस्ता में बाइक भिड़ंत के बाद पिता-पुत्र की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। एक बेटा घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद घायल बेटे ने मां को पूरी घटना की जानकारी दी। यह सुनते ही मां की बिलख उठी।
चकेरी मोड़ पर रामनगर स्थित नई प्लाटिंग निवासी शिवनारायण त्रिवेदी (60) बेटे शिवम (26) और सत्यम (30) के साथ किदवईनगर मार्बल मार्केट में कनक मार्बल में काम करते थे। रविवार रात तीनों काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। यशोदानगर में वृंदावन लॉन के पास उनकी बाइक बगल से गुजर रही दूसरी बाइक से भिड़ गई।
2 of 12
अस्पताल में जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि दूसरी बाइक पर सवार तीन युवकों ने पिता-पुत्रों पर पहले हेलमेट से सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ कई वार किए। इसके बाद चाकू निकालकर पिता-पुत्र को लहुलूहान कर दिया।
Trending Videos
3 of 12
हमले में घायल बड़ा बेटा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चाकू लगने से शिवनारायण और शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर गिरा सत्यम भी तड़प रहा था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को हैलट लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने शिवनारायण और छोटे पुत्र शिवम को मृत घोषित कर दिया। सत्यम का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 12
घटना के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतक शिवनारायण त्रिवेदी की पत्नी सुधा ने बताया कि वह तो रोज की तरह घर पर अकेले बैठकर पति शिवनारायण, बेटे शिवम और सत्यम का इन्तजार कर रही थीं। इसी दौरान सत्यम का हड़बड़ाते हुए फोन आया कि मां... रास्ते में तीन लोगों ने पापा, शिवम और मुझे चाकू मार दिया है। पापा और शिवम सड़क पर बेहोश पड़े हैं। उन लोगों के खून निकल रहा है।
विज्ञापन
5 of 12
घटना के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ये सुनकर उनके होश उड़ गए। वह अकेले घर में घबराने और बेचेन होने लगी। किसी तरह पड़ोस में रहने वाले अमन के पास पहुंची। अमन ने तत्काल सोनू को कार लेकर बुलाया और हैलट के लिए रवाना हो गए। सुधा को जल्दी से जल्दी पहुंचकर देखने के लिए चालक से कह रहीं थीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।