सब्सक्राइब करें

यूपी में रोडरेज में डबल मर्डर: चौकी के पास पीटते रहे हमलावर, नहीं बढ़े मदद को हाथ; ना पुलिस आई और ना ही लोग

अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 25 May 2026 10:18 AM IST
सार

यूपी के कानपुर में रोडरेज में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। यहां यशोदानगर में बाइकें भिड़ने पर सरेराह पिता-पुत्र को चाकू से गोदकर मार डाला। भीड़ ने आरोपी डिलीवरी बॉय को पीटकर पुलिस को सौंप दिया है। उसके दो साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। बाइकसवार तीन आरोपियों ने पहले हेलमेट फिर चाकू से कई वार किए।

विज्ञापन
Double Murder in UP Road Rage Attackers Kept Beating Victims Near Police choky No One Stepped Forward to Help
kanpur double murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कानपुर के नौबस्ता में बाइक भिड़ंत के बाद पिता-पुत्र की चाकू मार कर हत्या के मामले में पुलिस की सुरक्षा, गश्त और लोगों की संवेदनशीलता पर सवाल उठे हैं। रविवार शाम को जिस जगह पर आरोपियों ने पिता पुत्रों को बेरहमी से मारा वह स्थान विराटनगर पुलिस चौकी के पास है। वहीं, पास में ही यशोदानगर चौराहे पर पिकेट लगती है। हालांकि, वारदात के वक्त जब पिता-पुत्रों को मदद की जरूरत थी तब न तो पुलिस काम आई और न लोग।


वारदात में घायल सत्यम ने बताया कि उनकी बाइक में टक्कर लगने पर उन्होंने विरोध किया तो आरोपी भड़क गए। हाथ में लिए हेलमेट से उन लोगों पर एक के बाद एक वार करने लगे। उन लोगों ने पिता पर हमला किया तो दोनों भाई लोगों से मदद की गुहार लगाते हुए आरोपियों से भिड़ गए। 


 
Double Murder in UP Road Rage Attackers Kept Beating Victims Near Police choky No One Stepped Forward to Help
मृतक बेटा शिवम त्रिवेदी और पिता शिवनारायण त्रिवेदी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'आरोपियों ने चाकू निकालकर बोल दिया हमला'
इसके बाद भी कोई मदद को आगे नहीं आया जबकि आरोपी उन सभी को बेरहमी से पीटते रहे। इस बीच आरोपियों ने चाकू निकालकर उन लोगों पर हमला बोल दिया। जब तक वह कुछ समझ पाते आरोपी पीठ, सीने हाथ पर ताबड़तोड वार कर चुके थे।
 
Trending Videos
Double Murder in UP Road Rage Attackers Kept Beating Victims Near Police choky No One Stepped Forward to Help
हमले में घायल बड़ा बेटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस वारदात के चलते शरीर से तेजी से खून बहने लगा। आंखों के सामने बेहोशी सी छाती जा रही थी और आरोपी ताबड़तोड वार कर रहे थे। इस बीच पिता और भाई के शरीर पर भी कई वार होने से वह बेदम हो गए। हालांकि तब तक कोई मदद को नहीं आया। बाद में कुछ लोगों ने एक को पकड़ लिया। पुलिस को सूचना दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Double Murder in UP Road Rage Attackers Kept Beating Victims Near Police choky No One Stepped Forward to Help
हमले में घायल बड़ा बेटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, क्षेत्रीय लोगों के अनुसार, पास में पुलिस चौकी होने के बावजूद घटना स्थल पर पुलिस कर्मी काफी देर से पहुंचे। मौके से एक युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंपा गया है।
 
विज्ञापन
Double Murder in UP Road Rage Attackers Kept Beating Victims Near Police choky No One Stepped Forward to Help
घटना के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजन बोले... हत्यारोपियों को भी ऐसी ही मौत मिले
शिवनारायण की पत्नी सुधा त्रिवेदी ने कहा कि जैसे हमारे पति और बेटे को मारा गया है। वैसे ही हत्यारों को भी सजा मिलनी चाहिए, तभी हमारे कलेजे को ठंडक मिलेगी। परिवार के अन्य लोगों ने भी चीख-चीखकर कहा कि फरार दोनों हत्यारों को पुलिस जल्द गिरफ्तार करे उन्हें किसी भी हाल में छोड़ा न जाए।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed