फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्बरता का तस्वीरें: हत्या से पहले खूब तड़पाया, सिगरेट से दागा चेहरा, गर्दन पर जूते के निशां बयां कर रहे क्रूरता, शव देख कांप गई रूह

Thu, 10 Feb 2022 12:56 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 10 Feb 2022 12:56 PM IST
विज्ञापन
kanpur murder News accused tortured the child before killing him see photos
kanpur murder - फोटो : अमर उजाला
कानपुर जिले के नर्वल थाना क्षेत्र के बेहटा सकट गांव में सोमवार से लापता 9 वर्षीय छात्र की नृशंस हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह गांव के बाहर एक खेत में उसका शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला। नौ साल के बच्चे की हत्या करने से पहले आरोपियों ने उसे खूब तड़पाया। उसकी एक आंख बाहर निकाल ली। दूसरी आंख में तीन इंच की कील ठोंक दी। चेहरे पर कई जगह सिगरेट से दागा। उसके जख्म बता रहे थे कि उसको जमकर पीटा गया और नोचा गया। खेत में शव काफी दूर तक घसीटा गया। उसकी गर्दन पर जूते के निशान मिले हैं। आरोपियों ने उसकी गर्दन पर पैर रख उसे जमीन पर रगड़ा था। परिजनों ने शव देखा तो उनकी रूह कांप गई। हर किसी का एक ही सवाल था कि आखिर इतनी बेरहमी से नौ साल के बच्चे को किसने और क्यों मारा। बच्चे से क्या दुश्मनी होगी?
kanpur murder News accused tortured the child before killing him see photos
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराएगी।पोस्टमार्टम होने के बाद यह भी पता चल सकेगा कि बच्चे के साथ कुकर्म हुआ है या नहीं। बेटे की हत्या होने से उसके पिता, मां व अन्य बच्चे डरे हुए हैं। उनका कहना है कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है।
kanpur murder News accused tortured the child before killing him see photos
kanpur murder - फोटो : अमर उजाला
हाल फिलहाल किसी से कोई विवाद भी नहीं हुआ। इसके बावजूद इस तरह से बच्चे को मार देना समझ से परे है। बच्चे के चेहरे पर सिगरेट से दागने के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur murder News accused tortured the child before killing him see photos
kanpur murder - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के अनुसार जो डंडा पुलिस ने घटनास्थल से बरामद किया है उसपर खून के निशान हैं। बच्चे के नाजुक नंग पर भी खून के धब्बे मिले हैं। शक है कि आरोपियों ने डंडा बच्चे के नाजुक अंग में डाल दिया होगा।
विज्ञापन
kanpur murder News accused tortured the child before killing him see photos
murder in kanpur - फोटो : अमर उजाला
करीबी के शामिल होने का शक
पुलिस आसपास के लोगों से बातचीत कर जानकारी जुटा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में भी ले लिया है। अब तक की जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, उससे आशंका है कि नशेबाजों ने कुकर्म करने के बाद बच्चे की हत्या की। वारदात के पीछे किसी करीबी के होने का शक है। सर्विलांस की टीम संदिग्ध नंबरों का पता कर रही है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed