कानपुर पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिले में 859 हॉटस्पॉट बना दिए हैं। इनमें से अधिकांश हॉटस्पॉट लड़कियों के स्कूल-कॉलेजों, प्रमुख बाजारों और शॉपिंग मॉल के आसपास हैं। पुलिस का कहना है कि इन स्थानों से निकलते वक्त कभी भी कोई शोहदा किसी भी महिला अथवा युवती पर छींटाकशी कर सकता है।
Kanpur: पुलिस ने बनाए छेड़खानी के 859 हॉटस्पॉट, अधिकांश स्कूल-कॉलेजों और बाजारों के पास, ये इलाके हैं शामिल
Kanpur News: कानपुर पुलिस ने महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बिना किसी औपचारिक शिकायत या एफआईआर के आधार पर जिले में छेड़खानी के 859 हॉटस्पॉट चिह्नित किए हैं। इनमें अधिकांश स्थान स्कूल-कॉलेजों, कोचिंग क्षेत्रों और प्रमुख बाजारों के आसपास के हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
26 शोहदों में से 15 को गिरफ्तार भी किया
पांच दिन से शोहदों के खिलाफ हॉटस्पॉट पर अभियान भी चलाया जा रहा है। इसमें 825 से अधिक शोहदों को चिह्नित कर 19 मामले दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में नामजद 26 शोहदों में से 15 को गिरफ्तार भी किया गया है। 31 से अधिक को पाबंद किया गया है, जबकि 1038 शोहदों को चेतावनी देकर छोड़ा गया है।
यहां दर्ज की गईं एफआईआर
पनकी, महाराजपुर, कल्याणपुर और कल्याणपुर में दो-दो, कोतवाली, मूलगंज, कलक्टरगंज, जाजमऊ, सचेंडी, बिल्हौर में एक-एक।
हॉटस्पॉट में शामिल कुछ प्रमुख इलाके
- काकादेव कोचिंग सेंटर- इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी करने वाले छात्रों का मुख्य केंद्र होने के कारण यहां भीड़भाड़ वाले समय में अक्सर शिकायतें आती हैं।
- नवाबगंज- इस क्षेत्र में कई महिला हॉस्टल और पॉलिटेक्निक कॉलेज हैं जहां सुरक्षा के लिहाज से पुलिस लगातार निगरानी रख रही है
- मालरोड और परेड- यहां पर प्रमुख बाजार और शॉपिंग मॉल के अलावा लड़कियों के स्कूल-कॉलेज भी हैं। यहां पर भी शोहदों का जमघट देखा जा सकता है।
- गुजैनी और बर्रा- बाईपास और अंडरपास वाले सुनसान रास्तों पर देर शाम महिलाओं के साथ छेड़खानी की कई घटनाएं हो चुकी हैं।
- किदवई नगर और बाबूपुरवा- इन घने रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों की अंदरूनी गलियों और सुनसान रेलवे ट्रैक के पास सुरक्षा संबंधी शिकायतें पुलिस को मिलती रही हैं।
हाल ही में छेड़खानी के कुछ मामले
- जाजमऊ में स्कूल आते-जाते समय 13 वर्षीय छात्रा का पीछा करने और फब्तियां कसने वाले दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए।
- गुजैनी थाना क्षेत्र के बर्रा-सात में सड़क पर छेड़छाड़ के आरोप और एक होमगार्ड के साथ बीच सड़क पर हुई हाथापाई व हंगामे का वीडियो वायरल हुआ जिस पर पुलिस जांच कर रही है।
- जूही में युवती से छेड़खानी के विरोध में तो भाई को अपनी जान तक गंवानी पड़ी। शोहदे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई।