सब्सक्राइब करें

UP: लैंबोर्गिनी सीज, एफआईआर में जुड़ा तंबाकू कारोबारी के बेटे का नाम; घंटे भर घर का दरवाजा पीटकर लौट गई पुलिस

अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 10 Feb 2026 12:40 PM IST
सार

कानपुर में वीआईपी रोड पर रविवार दोपहर तेज रफ्तार लैंबोर्गिनी कार से हुए हादसे के बाद पुलिस ने गाड़ी को सीज कर दिया है। साथ ही एफआईआर में तंबाकू कारोबारी के बेटे का नाम जोड़ लिया है। वहीं लापरवाही पर ग्वालटोली इंस्पेक्टर संतोष गौड़ को कमिश्नर ने लाइन हाजिर कर दिया है।

विज्ञापन
Kanpur Road Accident Lamborghini seized, tobacco businessman son name added in FIR
पुलिस ने लैंबोर्गिनी सीज की - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर में वीआईपी रोड पर रविवार दोपहर तेज रफ्तार लैंबोर्गिनी कार से हुए हादसे के बाद पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यह रिपोर्ट पीड़ित तौफीक की तहरीर पर ग्वालटोली थाने में दर्ज की गई। 


विवेचना में सामने आया कि कार तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा का बेटा शिवम मिश्रा चला रहा था। वहीं, हादसे के बाद पुलिस ने कार सीज कर दी है और मामले में लापरवाही बरतने वाले ग्वालटोली इंस्पेक्टर संतोष गौड़ को कमिश्नर ने लाइन हाजिर कर दिया है।
Trending Videos
Kanpur Road Accident Lamborghini seized, tobacco businessman son name added in FIR
कानपुर में लैंबोर्गिनी कार से मारी टक्कर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आर्यनगर निवासी केके मिश्रा तंबाकू के बड़े कारोबारी हैं। उनके पास दिल्ली नंबर पर पंजीकृत लेंबोर्गिनी कार है। रविवार दोपहर उनका बेटा शिवम मिश्रा अपनी इसी कार से फर्राटा भरते हुए वीआईपी रोड से ग्रीन पार्क की ओर जा रहा था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Road Accident Lamborghini seized, tobacco businessman son name added in FIR
कानपुर में सड़क हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेकाबू हो गई थी कार, कई वाहनों को मारी टक्कर
रिंग वाला चौराहा के कार बेकाबू हो गई और सड़क किनारे खड़ी ऑटो, बुलेट में टक्कर मारने के बाद फुटपाथ पर चढ़ गई थी। हादसे में फुटपाथ पर खड़े होकर दोस्त का इंतजार कर रहे चमनगंज निवासी मो. तौफीक अहमद के पैर में चोट आई थी। 

 
Kanpur Road Accident Lamborghini seized, tobacco businessman son name added in FIR
कानपुर में सड़क हादसे के बाद लगी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चपेट में आने से कई लोग हो गए थे घायल
वहीं, बुलेट सवार खलासी लाइन निवासी विशाल त्रिपाठी और सोनू त्रिपाठी भी जख्मी हो गए थे। चालक के निजी सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें कार का शीशा तोड़कर निकाला था और निजी अस्पताल ले गए थे। सुरक्षा कर्मियों ने कार मालिक की पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट भी तोड़ने की कोशिश की थी। 


 
विज्ञापन
Kanpur Road Accident Lamborghini seized, tobacco businessman son name added in FIR
कानपुर में लैंबोर्गिनी कार से मारी टक्कर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्वालटोली पुलिस कार को ग्वालटोली थाने ले गई थी। मामले में इंस्पेक्टर संतोष गौड़ ने तत्काल कार चालक का पता लगाने व कार्रवाई करने में लापरवाही बरती जिस पर उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया।

 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed