फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिता ने भरकर रखा पानी, बेटों ने लगाए अारोप तो वो कुंए में कूद गया, गांववालों की बातें रुला देंगी

Tue, 18 Sep 2018 09:06 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 18 Sep 2018 09:06 AM IST
विज्ञापन
man and his nephew's death by poisonous gas in well
चाचा-भतीजे की मौत
यूपी के फतेहपुर जिले में घर की कलह से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। पानी से शुरू हुए विवाद ने दो जिंदगियां छीन लीं। गांववालों ने बताया कि बेटों ने अपने पिता पर ऐसे-ऐसे आरोप लगाए कि उसने ये दर्दनाक कदम उठा लिया। चाचा की जान जोखिम में देख कर भतीजे बचाने का प्रयास किया। लेकिन इसके बाद जो हुआ उससे आसपास के इलाके में कोहराम मच गया। जानें क्या है पूरा मामला...




 
man and his nephew's death by poisonous gas in well
चाचा-भतीजे की मौत
फतेहपुर जिलेअमौली में बेहटी गांव निवासी दिनेश साहू (50) प्लंबर ठेकेदार था। सोमवार की सुबह तकरीबन छह बजे अलग घर में रहने वाली अपनी मां महबिरिया के साथ रहने वाली साढू की बेटी रश्मि के लिए कुएं से पानी भरकर रख रहा था। इस पर उसके बेटे संदीप व कुलदीप ने विरोध जताया। गांव वाले बताते हैं कि झगड़े के दौरान बेटों ने पिता पर कुछ आरोप भी लगाए।

 
man and his nephew's death by poisonous gas in well
डेमो पिक
इससे क्षुब्ध होकर पिता ने कुएं में छलांग लगा दी। दादी महबिरिया के साथ रहने वाले स्व. उमेश के बेटे रिंकू (22) को घटना की जानकारी हुई तो वह कमर में रस्सा बांधकर चाचा को बचाने के लिए कुएं में उतरने लगा। इसी बीच रस्सा टूटने से वह भी कुएं में गिर गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
man and his nephew's death by poisonous gas in well
डेमो पिक
ग्रामीणों ने दोनों को निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन कुएं में जहरीली गैस की वजह से सफलता नहीं मिली। इसी बीच कुछ लोगों ने कुएं में पड़ा सबमर्सिबल पंप बाहर निकालना शुरू किया तो पंप के साथ रस्से में बंधा भतीजे रिंकू का शव भी बाहर आ गया। बाद में पहुंची फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की मशक्कत के बाद दिनेश साहू का शव निकाला।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed