फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुख्तार अंसारी की बांदा वापसी : बैरक में ही होगा रोजा, पांचवें दिन ही डॉक्टरों के पास पहुंचा बाहुबली

Mon, 12 Apr 2021 05:40 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 12 Apr 2021 05:40 AM IST
विज्ञापन
mukhtar ansari in banda jail, up police news update, MLA Mukhtar Ansari
मुख्तार अंसारी की बांदा वापसी - फोटो : अमर उजाला
बाहुबली विधायक और गैंगस्टर मुख्तार अंसारी कई बीमारियों के बावजूद रमजान में रोजा और नमाज से कोई परहेज नहीं करेगा। इसके संकेत जेल प्रशासन को मिलने लगे हैं। इफ्तार और सहरी का सामान जेल की कैंटीन से लिया जा सकता है। मुख्तार अंसारी के यहां शिफ्ट होने से पहले ही जेल की कैंटीन में स्टॉक मंगा लिया गया था।


 
mukhtar ansari in banda jail, up police news update, MLA Mukhtar Ansari
मुख्तार अंसारी की बांदा वापसी - फोटो : अमर उजाला
रविवार को मुख्तार अंसारी का जेल की बैरक में पांचवां दिन था। बताया गया कि वह बैरक नंबर 16 में हैं। नमाज और रोजा का वह पाबंद है। दो दिनों बाद शुरू हो रहे रमजान के लिए इफ्तारी व सहरी की खाद्य सामग्री के लिए वह जेल नियमों के तहत जेल प्रशासन से मांग करेगा।

 
mukhtar ansari in banda jail, up police news update, MLA Mukhtar Ansari
एंबुलेंस से उतरता मुख्तार अंसारी - फोटो : amar ujala
हालांकि, बताया गया है कि मुख्तार अंसारी कमर और घुटनों में दर्द से परेशान हैं। जेल अधिकारियों को यह बात बताई है। इस पर शनिवार को शाम जिला अस्पताल के डाक्टरों के तीन सदस्यीय पैनल ने जेल आकर मुख्तार की सेहत का मुआयना किया। इनमें फिजीशियन डा. हृदयेश पटेल, वरिष्ठ नेत्र सर्जन डा. एसएन मिश्रा और हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. विकासदीप शामिल थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
mukhtar ansari in banda jail, up police news update, MLA Mukhtar Ansari
मुख्तार अंसारी - फोटो : amar ujala
मुख्तार का बिस्तर बैरक के फर्श पर ही है। शुक्रवार को मऊ की अदालत से एक मामले में जमानत मंजूर होने की खबर मुख्तार ने जेल में गौर से पढ़ी। फिलहाल मुलाकात पर पाबंदी होने और सीसीटीवी कैमरों के डर से जेल सुरक्षा कर्मियों के नजदीक न आने से मुख्तार का पूरा समय तन्हाई में गुजार रहा है।

 
विज्ञापन
mukhtar ansari in banda jail, up police news update, MLA Mukhtar Ansari
बांदा जेल में रहेगा मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के वकील नहीं मिल पाए
रविवार को एक अधिवक्ता ने बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी से जेल में मुलाकात की कोशिश की, लेकिन जेलर ने कोरोना गाइडलाइन के चलते बंदियों से मुलाकात पर लगी रोक का हवाला देकर मंजूरी नहीं दी। बताते हैं कि अनिमेष शुक्ल नामक अधिवक्ता प्रयागराज से आए थे। उन्होंने कुछ कानूनी राय-मशविरे के लिए मुख्तार अंसारी से मुलाकात की अर्जी दी। जेलर पीके त्रिपाठी ने कहा कि फिलहाल किसी भी बंदी से मुलाकात नहीं की जा सकती। अधिवक्ता वापस लौट गए। संभावना जताई जा रही कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अधिवक्ता और परिजनों की मुलाकात कराई जाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed