फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुन्ना दुबे हत्याकांड: दोबारा शिकायत से बौखला गया था राधेश्याम, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Thu, 27 Sep 2018 07:49 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 27 Sep 2018 07:49 PM IST
विज्ञापन
munna dube murder case fatehpur
इसी जगह पर की गई थी हत्या   - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के महादेवपुर गांव में जमीन की रंजिश में हुए मुन्ना दुबे हत्याकांड के दूसरे दिन भी पुलिस किसी नामजद आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। आरोपियों की तलाश में उनके रिश्तेदारों व परिचितों के यहां पुलिस ने दबिश दी पर किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका। महादेवपुर गांव निवासी राजेश दुबे उर्फ मुन्ना दुबे (45) की गांव में बुधवार रात लाठी, डंडे, कुल्हाड़ी के प्रहार से हत्या की गई थी। उनके भाई बृजेश दुबे की तहरीर पर गांव के राधेश्याम सोनकर और पत्नी सोनिया, बेटों रामदत्त, श्यामदत्त, देवी व ऊदल को नामजद किया गया है।


 
munna dube murder case fatehpur
मृतक के घर में पड़ोस की महिलाएं   - फोटो : अमर उजाला
उसका आरोप है कि आरोपी पक्ष ग्राम समाज की जमीन में कब्जा किए था। इसी विवाद की शिकायत पर राजस्व टीम मौके पर पहुंची थी। टीम ने कब्जे से राधेश्याम को बेदखल किया था। जिसकी खुन्नस में राधेश्याम और उसके परिवार ने हमला कर भाई की हत्या की है। आरोपियों की तलाश में मलवां, हुसैनगंज, हथगाम, थरियांव थाने की टीमों ने छापेमारी की। आरोपियों के रिश्तेदारों के ठिकानों पर दबिश दी गई। आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे। पुलिस ने आरोपी राधेश्याम के घर में दबाव बनाने की कार्रवाई की। थानेदार विपिन कुमार सिंह ने बताया कि हत्या, बलवे की धाराओं में आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ठोस वस्तु के प्रहार से चोट आना सामने आया है। उधर, पीड़ित परिवार के सदस्यों में कोहराम मचा रहा। उसकी पत्नी मुन्नी देवी और बच्चों निशांत, प्रशांत का हाल बेहाल दिखा।  

 
munna dube murder case fatehpur
मृतक के दरवाजे पर बैठे गमगीन लोग    - फोटो : अमर उजाला
डायल-100 पर उठा ही नहीं फोन
घटना के बाद  ग्रामीण और पीड़ित पक्ष के लोग 100 नंबर मिलाते रहे। उनका कहना है कि नंबर पर संपर्क न होने के कारण करीब एक घंटे तक  पुलिस को सूचना नहीं मिल सकी। थानेदार विपिन कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीण 100 नंबर को मिलाते रहे हैं। नेटवर्क बिगड़ा होने के कारण कॉल नहीं लग सकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
munna dube murder case fatehpur
मृतक के दरवाजे पर बैठे गमगीन लोग    - फोटो : अमर उजाला
दोबारा शिकायत से बौखला गया था राधेश्याम
गांव के प्रधान रामदीन मौर्या का मुन्ना दुबे और उसका परिवार समर्थक होने के कारण करीबी था। राधेश्याम सोनकर ने ग्राम समाज की पांच बीघा जमीन कब्जा कर रखी थी। मुन्ना दुबे ने अवैध कब्जे की शिकायत की थी। राजस्व टीम ने फरवरी माह में तीन बीघा राधेश्याम की कब्जाई जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया था। उसके बाद दो बीघा जमीन बची थी। उसी जगह पर राधेश्याम सोनकर मवेशी बांधता था। दोबारा शिकायत पर बुधवार को टीम ने राधेश्याम के मवेशी हटवाकर जमीन को कब्जामुक्त कराया था। उसी जगह पर चारपाई डालकर मुन्ना दुबे बैठे तो इसे वर्चस्व का बखान मानकर राधेश्याम बौखला उठा था। वह वापस घर चला गया था। परिवार समेत लाठी, डंडा और कुल्हाड़ी लेकर मौके में पहुंचा था और मुन्ना पर हमला किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed