इस समय देश में तीन तलाक (ट्रिपल तलाक) पर लंबी चौड़ी बहस चल रही है। कोई इसके पक्ष में बोल रहा है तो कोई इसके विरोध में। इन सबके बीच कई मुस्लिम महिलाएं 'योगी दरबार' में फरियाद लेकर पहुंची है। तो आइए जानते हैं योगी दरबार में कौन-कौन से बड़े तलाक के मामले पहुंचे हैं...
CM के पास पहुंचे 'ट्रिपल तलाक' के 6 ऐसे मामले, बोलना ही पड़ा योगी को
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पीड पोस्ट से तलाक
कानपुर की आलिया सिद्दीकी ने नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ को ट्वीट कर न्याय की गुहार लगाई है। जिसमें लिखा, “सर, मेरे हसबैंड एक गवर्नमेंट इम्प्लॉई हैं। उन्होंने दो शादियां कर रखी हैं, कृपया मदद करें।”
“नासिर खान मेरे पति का नाम है। वो इस समय बिजनौर में सहायक श्रम आयुक्त हैं।”
“मेरे पति ने स्पीड पोस्ट के जरिए एक लेटर में 3 तलाक लिखकर भेजा है। आप मिलने का समय दें…गिव मी जस्टिस।”
तीन शब्दों ने बांदा की रहने वाली आशिया की जिंदगी को जहन्नुम बना दिया। एक झटके सबकुछ खत्म हो गया। तलाक का दंश झेल रही आशिय़ा ने योगी सरकार से इंसाफ की गुहार लगाई है। आशिया का पति से झगड़ा हो गया था। लगा कुछ दिनों में पति का फोन आएगा और वो उसे मना लेंगे। फोन तो आया, लेकिन मनाने के लिए नहीं बल्कि तलाक तलाक तलाक कहने के लिए।
सहारनपुर के थाना नानौता के अन्तर्गत मोहल्ला कानूनगोयान निवासी शगुफ्ता नामक महिला ने प्रधामनंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर कहा कि उसका निकाह पांच वर्ष पूर्व गंगोह के बुढ्ढाखेडा निवासी शमशाद के साथ हुआ था। इस बीच शगुफ्ता ने दो बेटियों को जन्म दिया था जिससे उसके ससुराल वाले नाराज थे। इसके बाद जब वह तीन माह की गर्भवती हुई तो उसके ससुराल वालों ने लड़की होने के डर से गर्भ गिरवाना चाहा। शगुफ्ता ने जब इसका विरोध किया तो पति ओर ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की और पति ने तीन बार तलाक तलाक तलाक कहकर उसे घर से निकाल दिया और उसके पेट पर लात मारकर उसका गर्भ गिराने का प्रयास भी किया।
तीन तलाक मामले को लेकर मुरादनगर की एक महिला ने थाने में तीन बार तलाक बोलकर अपने पति को तलाक दे दिया। इस पर पति ने शरियत का हवाला देते तलाक अस्विकार कर दिया और धर्मगुरुओं से सलाह लेने को कह दिया। पीड़िता का कहना है कि उसका पति नशे में रोज उसको बुरी तरह पीटता था। इसलिए वह उससे छुटकारा चाहती है।