फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: झाड़ियों में अधमरा छोड़ गई 'कोख वाली मां', कीड़े और चीटियां नोच रहे थे मासूम का शरीर

Tue, 12 Jun 2018 10:20 PM IST
सुरजीत तिवारी, अमर उजाला, कानपुर
सुरजीत तिवारी, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 12 Jun 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
Newborn girl thrown in forest
कोख की मां का किनारा, नवजात को इंसानियत का मिला सहारा
जन्म देने वाली मां ने उसे ठुकरा दिया और झाड़ियों में अधमरा छोड़ गई। न जाने किस सोच की थी वो 'कोख वाली मां' जिसने इस हाल में अपने जिगर के टुकड़े को छोड़ा होगा। अब इस बच्ची को गोद लेने और पालने के लिए माओं में होड़ सी मची है।  


आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- क्या है पूरा मामला....

 

Newborn girl thrown in forest
लोग बोले आखिर इसका क्या कसूर, जो झाड़ियों में फेंका ...
कानपुर चकेरी के गणेशपुर गांव (सनिगवां ) में मंगलवार दोपहर को कोई एक नवजात बच्ची को झाड़ियों में फेंक गया था । उसे चींटियां चिपक कर बुरी तरह से काट खा रही थी। इसके आस- पास आवारा जानवर भी मौजूद थे। वहां से निकल जूही निवासी महिला शानू यादव ने बच्ची की रोने की आवाज सुनी तो उसे आंचल में सहेज लिया।

 

Newborn girl thrown in forest
चकेरी के सनिगवां गणेशपुर में झाड़ियों में पड़ी मिली बच्ची
कुछ देर में काफी लोग जमा हो गए। जानकारी पर पहुंचे पार्षद सौरभ तिवारी ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद बच्ची को नौबस्ता स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती किया। यहां बच्ची की हालत देख हर कोई बच्ची को फेंकने वाले को कोसता रहा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Newborn girl thrown in forest
बच्ची गोद लेने की होड़, पुलिस ने चाइल्ड लाइन को दी सूचना

कहा कि इस नन्हीं सी जान का क्या कसूर था। जो यहां मरने के लिए छोड़ा गया। कैसा उस मां का कलेजा रहा होगा। जिसने ऐसी घिनौनी हरकत की । वहीं बच्ची को गोद लेने की लोगों में होड़ दिखी।

विज्ञापन
Newborn girl thrown in forest
क्षेत्रीय पार्षद सौरभ तिवारी एक नर्सिंग में बच्ची का करा रहे इलाज

चकेरी के कार्यवाहक थानाप्रभारी रामलाल पांडे ने बताया कि चाइल्ड लाइन को सूचना दी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed