फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रधानमंत्री पर बरसे राहुल, निशाने पर अंबानी, जानिए क्यों कहा- दोनों ने जो कह दिया है वो होगा

Fri, 28 Sep 2018 12:06 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 28 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
rahul ghadhi targets narendra modi and anil ambani
चित्रकूट में राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
कामतानाथ के दर्शन कर सीधे सार्वजनिक सभा मंच पर पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर बरसे। दोहराया कि हिंदुस्तान के चौकीदार ने चोरी कर ली। राफेल डील में अनिल अंबानी की जेब में तीन हजार करोड़ रुपये डाल दिए। जबकि अंबानी 45 हजार करोड़ रुपये का कर्जदार है। दो महीने बाद मध्य प्रदेश विधान सभा के हो रहे चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी ने यहां के युवाओं, महिलाओं और किसानों को जमकर रिझाया। घोषणा की कि यहां कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। हमारी टीम पूरा दम युवाओं को रोजगार देने में लगा देगी। 



                       
rahul ghadhi targets narendra modi and anil ambani
चित्रकूट में राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को दोपहर मध्य प्रदेश के चित्रकूट क्षेत्र अंतर्गत रजौला (कामतानाथ बाईपास) में कांग्रेस अध्यक्ष गांधी ने अपने आधे घंटे के भाषण में मोदी और एमपी की शिवराज सरकार की जमकर खबर ली। कहा कि यूपीए सरकार ने हिंदुस्तान एरोनाटिक्स लिमिटेड (एचएएल) से मात्र 526 करोड़ प्रति जहाज का सौदा किया था। एचएएल 70 साल पुरानी तजुर्बेकार कंपनी है। एचएएल से जहाज लेने पर यहां लाखों युवाओं को रोजगार मिलता। लेकिन मौजूदा सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यही जहाज 1600 करोड़ में खरीदने का सौदा कर लिया।
rahul ghadhi targets narendra modi and anil ambani
चित्रकूट में राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
राहुल गांधी ने दो टूक शब्दों में आरोप लगाया कि इसके लिए मोदी जी ने 30,000 करोड़ रुपये अनिल अंबानी की जेब में डाल दिए। जबकि अंबानी ने कभी भी एक अदद जहाज नहीं बनाया। उसकी कंपनी कॉन्ट्रैक्ट के सिर्फ 10 दिन पहले लॉन्च हुई। इस सौदे के बाबत रक्षा मंत्री ने संसद में यह कहकर कुछ बताने से इनकार कर दिया कि फ्रांस से हुआ गोपनीय पैक्ट जनता को नहीं बताया जा सकता। राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान के चौकीदार ने चोरी कर ली। जनता यह बखूबी समझ गई है। यही वजह है कि उनकी जन सभाओं और रैलियों में कुर्सियां खाली हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
rahul ghadhi targets narendra modi and anil ambani
चित्रकूट में राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के लोगों को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। नवंबर में यहां विधान सभा चुनाव के मद्देनजर घोषणा की कि यहां सरकार आते ही किसानों का पूरा कर्ज माफ कर दिया जाएगा। कर्नाटक में समर्थन वाली सरकार में भी हमने यह कर दिखाया। सरकार बनते ही हमारी पूरी टीम यहां के युवाओं को रोजगार देने में पूरा दम लगा देगी। गब्बर सिंह टैक्स पूरे देश में खत्म होगा। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि कांग्रेस के सत्ता में लौटने पर पांच वर्षों बाद युवा देखेंगे कि उनके मोबाइल के पीछे मेड़ इन चाइना के स्थान पर मेड इन चित्रकूट, मेड इन मध्य प्रदेश या मेड इन इंडिया लिखा होगा। मोदी ने केंद्र में चार वर्ष और मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान ने 15 वर्ष सिर्फ जाया किए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि वह अपने मन की बात नहीं सुनाएंगे, बल्कि आम लोगों की बात सुनकर सरकार चलाना चाहते हैं। कहा कि मोदी ने सिर्फ भाषण दिए, झूठ बोला और अंबानी की मदद की। टैक्स के नाम पर छोटे व्यापारियों के हाथ बांध दिए। हम इन्हें खोलेंगे। 
 
विज्ञापन
rahul ghadhi targets narendra modi and anil ambani
चित्रकूट में राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
सीमावर्ती यूपी के नेताओं को मंच पर इंट्री नहीं 
राहुल गांधी की सभा का मंच ठीक 55 मिनट आबाद रहा। राहुल 12:30 बजे दोपहर मंच पर पहुंचे। 25 मिनट तक पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य राव सिंधिया, मध्य प्रदेश में विधान सभा में नेता विरोधी दल अजय सिंह और स्थानीय कांग्रेस विधायक नीलांशु चतुर्वेदी ने भाषण दिए। पूरे समय राहुल गांधी इन नेताओं का भाषण सुनते और मुस्कुराते रहे। खास बात यह रही कि मंच पर पर्याप्त स्थान और कुर्सियां खाली होने के बाद भी सीमावर्ती यूपी के चित्रकूट जनपद समेत मध्य प्रदेश के भी अन्य कांग्रेस नेताओं को इंट्री नहीं मिली। यूपी के हिस्से वाले चित्रकूटधाम जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा कई दिनों से तैयारियों में पूरे समय जुटे रहे। हेलीपैड और कामतानाथ मंदिर दर्शन के दौरान भी वह राहुल गांधी के साथ थे। लेकिन सभा के मंच पर नजर नहीं आए। तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में महिला-पुरुष पसीना बहाते डटे रहे।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed