दुनिया भर से लाखों मुसलमान हर साल हज करने सऊदी अरब आते हैं। हज यात्रा के वक्त सऊदी में आर्थिक गतिविधियां भी तेज हो जाती हैं। पिछले बरस कुल 83 लाख लोग हज के लिए सऊदी अरब आए थे। इनमें से साठ लाख से ज्यादा लोग सउदी अरब के धार्मिक केंद्र अल-उमरा भी गए।
{"_id":"5b5ae6414f1c1b764d8b50ba","slug":"reasons-for-hajj-pilgrims-can-go-to-jail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आप भी जानें, हज यात्रियों को किन कारणों से जाना पड़ सकता है जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप भी जानें, हज यात्रियों को किन कारणों से जाना पड़ सकता है जेल
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 27 Jul 2018 05:31 PM IST
विज्ञापन
नियमों का उल्लंघन करते पकड़े जाने पर हज यात्री को जेल हो सकती है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हज 2018
पिछले दशक में औसतन हर बरस 25 लाख मुसलमानों ने हज किया। दो बातें हैं जिन पर ध्यान दिया जाना जरूरी है। पहली साल के एक खास समय में ही हज यात्रा की जाती है और दूसरी बात ये सऊदी अरब ने हज आने वाले लोगों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए हर एक देश का एक कोटा तय कर रखा है। ऐसे में सऊदी सरकार ने हज यात्रियों के लिए विशेष कायदे और कानून भी बनाए रखे हैं।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- इन वजहों से जाना पड़ सकता है जेल...
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- इन वजहों से जाना पड़ सकता है जेल...
हज 2018
सऊदी पहुंचकर अगर हज यात्रियों ने पान मसाला, तंबाकू से बने उत्पाद, शराब और कामोत्तेजक वस्तुओं का इस्तेमाल किया तो उन्हें जेल जाना पड़ेगा। इस संबंध में सऊदी से सेंट्रल हज कमेटी को पत्र मिला है। इसमें कहा गया है कि सऊदी में नशीली वस्तुओं पर पूर्ण प्रतिबंध है, इसलिए भारत से आने वाले हज यात्रियों को इस संबंध में अवगत करा दिया जाए। इन वस्तुओं को सऊदी सरहद में भी नहीं ले जाया सकता है।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- वापस भारत भेजा जा सकता है...
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- वापस भारत भेजा जा सकता है...
विज्ञापन
विज्ञापन
हज 2018
सऊदी से पत्र मिलने के बाद सेंट्रल हज कमेटी ने इस संबंध में सभी राज्यों को बृहस्पतिवार को सरकुलर जारी कर दिया है। सरकुलर में कहा गया है कि सऊदी में नारकोटिक्स पदार्थों की तरह तंबाकू, शराब आदि पर भी प्रतिबंध है। नियमों का उल्लंघन करते पकड़े जाने पर हज यात्री को जेल हो सकती है और वापस भारत भेजा सकता है।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- फ्लाइट के लिए तीन दिन बचे हैं...
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- फ्लाइट के लिए तीन दिन बचे हैं...
विज्ञापन
हज 2018
तंजीम खुद्दाम आजमीन-ए-हज के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी नईमुद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि अब हाजियों के फ्लाइट के लिए तीन दिन और बचे हैं। अधिकांश हज यात्री जा चुके हैं। वैसे प्रशिक्षण के दौरान उन्हें एहतियात बता दिए गए थे।