सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

"डोंट बी स्मार्ट बेबी" हॉलीवुड फिल्म का ये डायलॉग बोलकर लूट ली बैंक

टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 21 Mar 2018 12:11 PM IST
विज्ञापन
Robbery in Bank of Baroda kanpur case
डेमाे पिक
यूपी के कानपुर में बैंक डकैती के आरोप में पकड़े गए शातिरों ने फिल्म में दिखाए गए सीन की तरह पहले सीसीटीवी कैमरों पर स्टीकर चिपकाए। आपस में बात करने के लिए हेडफोन का इस्तेमाल किया और पहचान छिपाने के लिए सिर पर पट्टी, चश्मा व हेलमेट पहन रखा था। फिंगर प्रिंट से बचने के लिए फिल्म की तरह अंगुलियों पर टेप चिपकाया था। इतना ही नहीं...


 
Trending Videos
Robbery in Bank of Baroda kanpur case
डेमाे पिक
बैंक ऑफ बड़ौदा की निराला नगर शाखा में डकैती डालने वालों को पुलिस शातिर अपराधी मान रही थी, पर वारदात का खुलासा होने पर लुटेरे बीटेक व बीएसएसी के छात्र निकले। उन्होंने हालीवुड फिल्म ओशियन-11 देखने के बाद बैंक डकैती की साजिश रची थी। इतना ही नहीं फिल्म के डायलॉग डोंट बी स्मार्ट बेबी कहकर 23.70 लाख रुपये लूट ले गए थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Robbery in Bank of Baroda kanpur case
डेमाे पिक
फिल्मी सीन की तरह की तैयारी
लुटेरे बीटेक छात्र अंशुल व जितेंद्र सिंह और आतिफ ने फिल्म में दिखाए गए सीन की तरह पहले सीसीटीवी कैमरों पर स्टीकर चिपकाए। आपस में बात करने के लिए हेडफोन का इस्तेमाल किया और पहचान छिपाने के लिए सिर पर पट्टी, चश्मा व हेलमेट पहन रखा था। फिंगर प्रिंट से बचने के लिए फिल्म की तरह अंगुलियों पर टेप चिपकाया था। वारदात से पहले कई दिनों तक रेकी की थी।
 
Robbery in Bank of Baroda kanpur case
डेमाे पिक
दो बार प्रयास, तीसरे में दिया था अंजाम 
23 नवंबर 2012 को वे बैंक लूटने गए थे, लेकिन भीड़ देख हिम्मत नहीं जुटा पाए। इसके बाद 26 नवंबर को गए तब भी भीड़ थी। 29 को बैंक मैनेजर के कमरे में घुस सभी को गन प्वाइंट पर लेकर रुपये लूट लिए थे।

हाईटेक हुई पड़ताल
लूट के बाद तीनों ने मोबाइल पर संपर्क करना बंद कर दिया था और सोशल नेटवर्किंग से जुड़ गए थे। बैंक के पास घटना के एक माह पहले और बाद के नंबरों की बारीकी से पड़ताल की गई। इसके आधार पर लुटेरों पर शक हुआ और मुखबिर के माध्यम से गिरफ्तारी की गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed