फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साक्षी महाराज के बोल- सुप्रीम कोर्ट से सुपर है लोकसभा, कोई ताकत राम मंदिर बनने से नहीं रोक सकती

Thu, 22 Nov 2018 07:04 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 22 Nov 2018 07:04 AM IST
विज्ञापन
Sakshi maharaj statement about ram mandir ayodhya
सांसद साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले भाजपा के फायरब्रांड नेता सांसद साक्षी महाराज ने यूपी के औरैया जिले में राम मंदिर निर्माण को लेकर बड़ा बयान दिया है। तहसील क्षेत्र के अछल्दा और बेला के नौसारा गांव में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने आए उन्नाव से भाजपा सांसद सच्चिदानंद साक्षी महाराज ने कहा कि अयोध्या का आंदोलन चरम पर है। दुनिया की कोई ताकत अयोध्या में राम मंदिर बनने से नहीं रोक सकती।


 
Sakshi maharaj statement about ram mandir ayodhya
साक्षी महाराज
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से लोकसभा सुपर है। लोकसभा जो निर्णय करती है वह संवैधानिक होता है। जो भी निर्णय होगा वह संवैधानिक होगा। सोमनाथ की तर्ज पर लोकसभा में मंदिर निर्माण के लिए कानून बनेगा। उसी के तहत अयोध्या में भव्य मंदिर बनेगा। 

 
Sakshi maharaj statement about ram mandir ayodhya
साक्षी महाराज
उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज बुधवार को अछल्दा और बेला के नौसारा गांव में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। बेला से निकलते समय वह बिधूना के भगत सिंह चौराहे पर रुके। यहां उन्होंने भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वह अछल्दा के लिए निकल गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sakshi maharaj statement about ram mandir ayodhya
साक्षी महाराज
अछल्दा में उन्होंने कहा कि 25 तारीख से अयोध्या में धर्म सम्मेलन का आयोजन होगा। इसमें निर्णय लिया जाएगा कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाया जाए। लोकसभा में अध्यादेश लाकर राम मंदिर का निर्माण 2019 से पहले प्रारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
Sakshi maharaj statement about ram mandir ayodhya
साक्षी महाराज
सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि राम मंदिर को सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर बनाया जाएगा। हम लोगों के लिए राम मंदिर मुद्दा है। चुनाव कोई मुद्दा नहीं है। लोकसभा चुनाव से पहले राम मंदिर निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed