{"_id":"5cee8881bdec2207073c610f","slug":"salman-khurshid-and-congress-in-farrukhabad-story-lok-sabha-elections-results-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नहीं चला सलमान का जादू...सीट तो छोड़िए मोदी लहर में अपने गांव में ही बुरी तरह हारा ये दिग्गज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं चला सलमान का जादू...सीट तो छोड़िए मोदी लहर में अपने गांव में ही बुरी तरह हारा ये दिग्गज
Thu, 30 May 2019 10:18 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 30 May 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
मोदी लहर में सलमान खुर्शीद की बुरी हार
- फोटो : @narendramodi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा 2019 के चुनाव में मोदी लहर में कई नेताओं को अपनी लाज बचानी मुश्किल पड़ गई। एक दिग्गज नेता अपने गांव के तीन बूथों में से दो पर बुरी तरह हार गया। एक बूथ पर ही उन्हें जीत मिली।
सलमान खुर्शीद
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के दिग्गज नेता सलमान खुर्शीद का पैतृक गांव पितौरा है जोकि फर्रुखाबाद जिले में आता है। यहीं से सलमान लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी थे। यहां के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तीन बूथ बनाए गए थे। यहां के बूथ संख्या 273 पर गठबंधन के प्रत्याशी मनोज अग्रवाल को 151 वोट, भाजपा के मुकेश राजपूत को 203, कांग्रेस प्रत्याशी सलमान खुर्शीद को 192 वोट मिले।
पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद
इस बूथ पर भाजपा को जीत मिली और सलमान दूसरे नंबर पर रहे। बूथ संख्या 274 पर मनोज को 110 वोट, भाजपा को 44 वोट, सलमान को 292 वोट मिले। इस बूथ पर भाजपा को हार व सलमान को जीत मिली। बूथ संख्या 275 पर मनोज को 198 वोट, भाजपा को 396 और सलमान खुर्शीद को 36 वोट पर ही संतोष करना पड़ा। यहां सलमान तीसरे नंबर पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खुर्शीद
भाजपा विधायक अमर सिंह खटिक के गांव बरझाला में सभी बूथों पर भाजपा ने जीत हासिल की। यहां के बूथ संख्या 276 पर मनोज को 112 वोट, भाजपा को 402 वोट और सलमान को 36 वोट मिले। इसी गांव के बूथ संख्या 277 पर मनोज को 140 वोट, भाजपा को 439 वोट और सलमान को 26 वोट ही मिले।
विज्ञापन
सलमान खुर्शीद
नगर पालिका चेयरमैन भाजपा नेता सुनील चक के बूथ संख्या 180 पर मनोज को 349 वोट, मुकेश को 253 वोट, सलमान को 61 वोट हासिल हुए। बूथ संख्या 181 पर मनोज को 168 वोट, मुकेश को 125 वोट, सलमान को सर्वाधिक 180 वोट मिले। बूथ संख्या 182 पर मनोज को 185 वोट, मुकेश को 145 वोट मिले।