फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएम बनने की रेस में था ये शख्स, अब मिली ये नई जिम्मेदारी

Mon, 20 Mar 2017 07:34 PM IST
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला कानपुर
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला कानपुर Updated Mon, 20 Mar 2017 07:34 PM IST
विज्ञापन
sateesh mahana next cm of up
सतीश महाना, मंत्री उत्तर प्रदेश

इस बार यूपी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत हासिल करते हुए 325 सीटें अपने नाम कर लीं। पार्टी ने याेगी अादित्यनाथ काे मुख्यमंत्री बनाया। लेकिन एक अाैर शख्स था जिसकी खूब चर्चाएं हुईं। वह सीएम की रेस में काफी अागे भी थे। अब उन्हें एक नई जिम्मेदारी दी गई है। 

sateesh mahana next cm of up
sateesh mahana, bjp MLA

दरअसल ये नाम है सतीश महाना का। सतीश महाना कानपुर के महाराजपुर विधानसभा सीट से लगातार 6 बार के विधायक रहे हैं। सतीश महाना बेहद सरल और जनता के बीच लोकप्रिय नेता हैं। उनके लगातार जीत की वजह भी यही है कि वो बेहद ईमानदारी से अपना काम करते हैं। उन्हें अब मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। आगे पढ़िए मोदी से कैसे हैं महाना के रिश्ते...

sateesh mahana next cm of up
sateesh mahana, bjp MLA

अब बात आती है मोदी और महाना के बीच के रिश्तों की। ऐसे में यह जान लेना काफी होगा की महाना और मोदी पुराने दोस्त हैं। ये दोस्ती तब की है जब मोदी और महाना दोनों संघ में थे। आगे पढ़िए विशेष विमान से किसने बुलाया...

विज्ञापन
विज्ञापन
sateesh mahana next cm of up
pm modi

इस बार विधानसभा चुनाव में महाना को रिकॉर्ड 56 प्रतिशत वोट मिले हैं यह लगातार उनकी छठीं जीत है। उनका मुकाबला इस बार बहुजन समाजवादी पार्टी के मनोज शुक्ला और समाजवादी पार्टी के अरुणा तोमर से था। इसके बावजूद ऐसी जीत ने उनके नाम का डंका बजा दिया। पार्टी सूत्रों के मुताबकि महाना को जीत मिलते ही पार्टी हाईकमान ने उन्हें विशेष विमान से दिल्ली बुला लिया। आगे पढ़िए क्यों मिले मोदी...

विज्ञापन
sateesh mahana next cm of up
sateesh mahana, bjp MLA

चर्चा यह भी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सतीश महाना की मुलाकात भी करवाई गई। दोनों के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई और मोदी ने पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में ईशारों इशारों में इस बात का जिक्र भी किया कि कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो लाइम लाइट में नहीं रहते, लेकिन काम अच्छा करते हैं। ऐसे नामों पर भी विचार किया जाना चाहिए। ये बड़ा कारण है इस चर्चा का...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed