यूपी के इटावा जिले में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को कहा कि नेताजी चुगलखोरों और चापलूसों के बहकावे में आकर नहीं आए हैं। ऐसे चापलूसों से बचने की जरूरत है। मुलायम सिंह की 80वें जन्मदिन पर सैफई के चंदगीराम स्टेडियम में आयोजित दंगल में शिवपाल सिंह का दर्द सामने आया। इस दंगल का आयोजन शिवपाल सिंह की ओर से किया गया था। इसमें मुलायम सिंह के आने की भी बात कही जा रही थी, लेकिन वे नहीं पहुंचे।
{"_id":"5bf6ea61bdec2241950dbdb2","slug":"shivpal-yadav-statement-about-mulayam-singh-yadav","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुलायम सिंह के जन्मदिन पर शिवपाल यादव ने कहा- नेता जी टुकुर-टुकुर देखते रहते थे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम सिंह के जन्मदिन पर शिवपाल यादव ने कहा- नेता जी टुकुर-टुकुर देखते रहते थे...
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर उन्होंने जमकर निशाना साधा। कहा कि शराब खुलेआम बिक रही है। हमने जमीनों पर हो रहे कब्जे रोके, झगड़े रोके। मंत्री पद पर रहते सबसे ज्यादा काम हमने किया। लोगों पर आरोप लगे सीबीआई का डर है।
शिवपाल यादव
उन्होंने कहा कि नेता जी को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से लड़ना चाहिए था। नेता जी का दूसरे दलों के लोग सम्मान करते हैं घर के लोग अपमान कर रहे हैं। नेता जी के साथ रहने की वजह से मेरा भी अपमान किया। नेता जी टुकुर-टुकुर देखते रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपाल यादव
शिवपाल सिंह ने कहा कि लोहिया जी समता और समपन्नता कि बात करते थे। समता आए तभी समाजवाद है। कुश्ती का खेल हिंदुस्तानी खेल है। अंग्रेजी खेल बहुत खर्चीला हैं। देसी खेलों को बढ़ावा मिलना चाहिए। मास्टर चंदगीराम के लड़के जगदीश कालीरमन की गैरमौजूदगी पर उन्होंने कहा कि मास्टर चन्दगीराम के लड़के को आना चाहिए था।
विज्ञापन
शिवपाल यादव
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मस्जिद-मंदिर के नाम पर रोटियां सेंकी जा रही हैं। मंदिर का निर्माण सब चाहते हैं मगर विवादित जगह पर नहीं बनना चाहिए। भाईचारा रहना चाहिए। हमारा देश धर्मनिरपेक्ष देश है। हमें बीजेपी की बी टीम कहा जाता है। बी टीम कहने वालों से पूछना चाहता हूं कि अभी तक भाजपा के खिलाफ आंदोलन क्यों नहीं किया। अधिकारी से ली हुई रिश्वत हम वापस कराएंगे। बिना प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के दिल्ली मे सरकार नहीं बनेगी।