फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2001 में आई इस फिल्म के बाद डायरेक्टर समेत फेमस कलाकारों की हो गई थी 'बड़ी मुश्किल'

Sun, 05 Nov 2017 09:02 AM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 05 Nov 2017 09:02 AM IST
विज्ञापन
these film artists were trapped in court case
भवानीपुर कांड पर बनी थी फिल्म 'लज्जा'

साल 2001 में आई एक ऐसी फिल्म जिसके बाद केवल डायरेक्टर ही नहीं सभी 8 फेमस कलाकार कोर्ट केस के चक्कर में फंस गए थे। गिरफ्तारी तक की नौबत आ चुकी थी। जानें उस फिल्म के बारे में जो कंट्रोवर्सी में रहते हुए बड़ा नाम कमा गई।

these film artists were trapped in court case
लज्जा फिल्म का एक सीन

कानपुर के भवानीपुर कांड पर बनी फिल्म 'लज्जा' के डायरेक्टर समेत फिल्म के आठ कलाकारों पर गिरफ्तारी का संकट मंडराने लगे थे। इनकी गिरफ्तारी के खिलाफ मिला स्टे हाईकोर्ट ने समाप्त कर दिया था। कानपुर देहात के एडीजे प्रथम की अदालत में सभी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

these film artists were trapped in court case
लज्जा फिल्म का एक सीन

कानपुर नगर के चौबेपुर के पास भवानीपुर में प्रेम प्रसंग के चलते तीन हत्याएं हुई थीं। यह मामला कानपुर देहात के एडीजे प्रथम की अदालत में सुनवाई पर चल रहा है। इसी हत्याकांड पर राजकुमार संतोषी ने 'लज्जा' फिल्म बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
these film artists were trapped in court case
लज्जा फिल्म का एक सीन

​मामला अदालत में सुनवाई पर चल रहा था। इस मामले पर फिल्म बनाना अदालत की अवमानना कहा गया। इसी आधार पर मुकदमे के पक्षकार की ओर से फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी, कलाकार जैकी श्राफ, अनिल कपूर, अजय देवगन, अभिनेत्री रेखा, माधुरी दीक्षित, मनीषा कोइराला व महिमा चौधरी के खिलाफ अदालत की अवमानना का मामला दाखिल किया था। इस मामले में तत्कालीन न्यायाधीश ने सभी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया था। इसके विरोध में आरोपी कलाकार हाईकोर्ट चले गये, वहां से उन्हें स्टे मिल गया था। 

 

विज्ञापन
these film artists were trapped in court case
लज्जा फिल्म का एक सीन
बदलें की आग में हुई थीं तीन हत्याएं
कानपुर नगर के चौबेपुर के पास भवानीपुर गांव में सुरेंद्र सविता व ऊषा यादव ने घर से भागकर प्रेम विवाह किया था। आरोप था कि 5 जुलाई 1999 को लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के की मां सियादुलारी की हत्या कर दी। बदले में लड़के पक्ष के लोगों ने 1 दिसंबर 1999 को लड़की की मां की हत्या कर दी। इसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने साल 2000 में लड़के के चाचा की हत्या कर दी थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed