'हर घर तिरंगा अभियान-2026' के तहत सोमवार को उरई के पुलिस लाइन परिसर से एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगी इस यात्रा में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक, पुलिसकर्मी, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। लगभग तीन किलोमीटर लंबी इस यात्रा के दौरान पूरा शहर देशभक्ति के नारों और गीतों से गुंजायमान रहा।
Orai: हाथों में तिरंगा, होठों पर वंदे मातरम; हजारों बच्चों-पुलिसकर्मियों ने निकाली तिरंगा यात्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उरई
Published by: प्रसून शुक्ला
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:10 PM IST
सार
Orai News: हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत सोमवार को पुलिस लाइन उरई से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने वंदे मातरम् और देशभक्ति के नारों से शहर का माहौल राष्ट्रभक्ति से भर दिया। करीब तीन किलोमीटर लंबी यात्रा में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, शिक्षक, पुलिसकर्मी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में आम लोग शामिल हुए।
विज्ञापन