{"_id":"6a30eedd1bb79397b102b8c4","slug":"unnao-murder-man-murder-after-sadhu-stopped-him-from-drinking-alcohol-resentful-over-the-playing-of-bhajans-2026-06-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'किलर इसराइल' एनकाउंटर में ढेर: इस खुन्नस में किया था साधु का कत्ल, दूसरे साथी ने बताया चौंकाने वाला कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'किलर इसराइल' एनकाउंटर में ढेर: इस खुन्नस में किया था साधु का कत्ल, दूसरे साथी ने बताया चौंकाने वाला कारण
अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:47 PM IST
सार
उन्नाव में साधु मिलन सिंह उर्फ मिलनदास की हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को एनकाउंटर में मार गिराया है। आरोपी के दूसरे साथी ने पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने हत्या का कारण भी बताया है।
विज्ञापन
Unnao Murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव के बांगरमऊ में साधु मिलन सिंह उर्फ मिलनदास की हत्या का मुख्य कारण भजन बजाने की खुन्नस और शराब पीने से टोकना रहा। इसका खुलासा वारदात के दूसरे आरोपी शानू ने पुलिस की पूछताछ में किया है। उसने बताया कि मिलन सिंह ने निर्माणाधीन मंदिर में ज्येष्ठ माह के पहले मंगलवार से भंडारा शुरू कराया था। निर्माणाधीन मंदिर में लाउडस्पीकर लगाकर धार्मिक गाने और भजन बजाए थे। इसके बाद मंदिर पर लगे लाउडस्पीकर पर सुबह-शाम भजन और धार्मिक गाने बज रहे थे। मंदिर से 250 मीटर दूर मस्जिद होने से मोहल्ले के लोगों ने विरोध किया था। विरोध होने पर मिलनदास ने लाउडस्पीकर बंद करा दिए थे।
मुठभेड़ स्थल पर जांच करती टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साधु के बड़े भाई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि भाई की हत्या के बाद हुए प्रदर्शन के दौरान लोगों ने विरोध का जिक्र किया था और इसकी शिकायत पुलिस से करने की बात कही थी। यदि हम शिकायत करते तो शायद पुलिस कार्रवाई करती और यह घटना न होने पाती लेकिन यह नहीं पता था कि भाई की हत्या हो जाएगी।
निर्माणाधीन मंदिर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बोले-दिवंगत भाई को मिला न्याय
दिवंगत साधु के बड़े भाई राजेंद्र ने भाई के हत्यारे के मुठभेड़ में मारे जाने पर पुलिस और सरकार को सराहा। कहा कि अब हत्यारे के घर पर बुलडोजर चलने का इंतजार है। उन्होंने बताया कि मंदिर में भजन और भक्ति गीत बजाने की खुन्नस में इसराइल ने भाई की हत्या कर दी थी। उन्होंने बताया कि घटना केवल भजन बजाने को लेकर थी।
उन्हें साजिश के तहत बहाने से सभासद के अहाते में ले जाकर वहां हत्या कर दी गई। कहा कि पुलिस साजिश करने वालों की भी पहचान करे और सख्त से सख्त सजा दे। एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि सभी आरोपी जेल जा चुके हैं। अगर विवेचना में और साजिशकर्ता या घटना में शामिल होना पाया गया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की गिरफ्त में दूसरा आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटे के आने के बाद दफन किया इसराइल का शव
साधु के हत्यारोपी इजराइल का शव पोस्टमार्टम के बाद दोपहर बाद करीब तीन बजे बांगरमऊ लाया गया। इस दौरान बांगरमऊ, बेहटामुजावर और दही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। परिजन ने नोएडा में गमला बनाने का काम करने वाले बेटे फुरकान के आने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार करने के लिए कहा तो पुलिस ने जल्द से जल्द शव को दफन करने का दबाव बनाया। हालांकि परिजन नहीं माने और शाम करीब पांच बजे बेटे के आने के बाद शांति राइस मिल के पीछे स्थित कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

Unnao murder Case
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाई बोला-इसराइल की भी हुई हत्या
मुठभेड़ में मारे गए इसराइल के बड़े भाई इस्माइल ने बताया कि उनके भाई के साथ ज्यादती हुई। मेरा भाई निर्दोष था। उसको लोगों ने जानबूझकर फंसाया और फिर एनकाउंटर करा दिया। बताया कि भाई मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था।
मुख्य मार्ग से गली तक पुलिस कर रही गश्त
हिंदू और मुस्लिम की मिली-जुली आबादी वाले बांगरमऊ में पुलिस अलर्ट है। एक तरफ साधु की हत्या और दूसरी तरफ हत्यारोपी का एनकाउंटर के बाद पुलिस सांप्रदायिक तनाव को लेकर सतर्क है। पुलिस और पीएसी मुख्य मार्गों से लेकर गली-मोहल्लों तक में गश्त कर रही है। उस मंदिर के आसपास भी पुलिस तैनात है।